नवगछिया में नशे की ‘बड़ी डील’ फेल! ₹12.67 लाख का कोडिन कफ सिरफ जब्त; पटना का तस्कर गिरफ्तार

HIGHLIGHTS

  • बड़ी बरामदगी: वाहन चेकिंग के दौरान पिकअप वैन से 640 लीटर ‘कोडिन’ युक्त कफ सिरफ बरामद।
  • कीमत: जब्त नशे की खेप की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत ₹12,67,200 आंकी गई।
  • गिरफ्तारी: पटना के खुसरूपुर का रहने वाला अरविंद बिंद (31 वर्ष) पुलिस की गिरफ्त में।
  • लोकेशन: इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के जाह्नवी चौक के पास मद्यनिषेध विभाग की टीम ने की कार्रवाई।

नवगछिया (भागलपुर) | 16 मार्च, 2026

​बिहार में पूर्ण शराबबंदी को प्रभावी बनाने के लिए मद्यनिषेध विभाग का अभियान अब ‘दवा’ की आड़ में चल रहे ‘नशे’ के कारोबार पर भी कहर बनकर टूट रहा है। रविवार (15 मार्च) को नवगछिया मद्यनिषेध थाने की टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर जाह्नवी चौक के पास घेराबंदी कर नशे के एक बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है।

पिकअप वैन में ‘जहर’ का जखीरा: जाह्नवी चौक पर दबोचा गया तस्कर

​मद्यनिषेध विभाग को सूचना मिली थी कि एक पिकअप वैन में भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरफ की खेप ले जाई जा रही है। निरीक्षक दानी प्रसाद के नेतृत्व में टीम ने जाह्नवी चौक पर सघन वाहन जांच शुरू की। इसी दौरान संदिग्ध पिकअप को रोका गया। जब उसकी तलाशी ली गई, तो अधिकारियों की आंखें फटी रह गई—गाड़ी के अंदर 640 लीटर कोडिन युक्त कफ सिरफ छिपाकर रखा गया था।

कागज मांगने पर उड़े होश, ₹12 लाख का माल जब्त

​वाहन चालक अरविंद बिंद (पिता- डोमन बिंद, साकिन- खुसरूपुर, पटना) से जब सिरफ से संबंधित वैध कागजात मांगे गए, तो वह एक भी दस्तावेज पेश नहीं कर सका। पुलिस ने तत्काल प्रभाव से वाहन और सिरफ को जब्त कर लिया। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस खेप की कीमत लगभग ₹12,67,200 है।

​इस सफल ऑपरेशन में सहायक अवर निरीक्षक अर्जुन कुमार महतो सहित मद्यनिषेध सिपाही और होमगार्ड के जवानों की अहम भूमिका रही।

  • Related Posts

    पटना में सजी ‘दावत-ए-इफ्तार’, चिराग के द्वार पहुंचे नीतीश! साफा पहनाकर हुआ स्वागत; स्व. रामविलास पासवान को दी श्रद्धांजलि

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार में अब ‘उद्यमी’ बनेंगे पैक्स और FPO! मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने शुरू किया महा-प्रशिक्षण; गांव में ही मिलेगा रोजगार, रुकेगा पलायन

    Share Add as a preferred…

    Continue reading