भागलपुर में फोरलेन पुल के निर्माण के लिए नदी में पाइलिंग शुरू

भागलपुर | जैसे-जैसे गंगा का पानी कम हो रहा है फोरलेन सेतु के काम में तेजी आ रही है। बरारी की ओर पिलर का काम तेजी से कराया जा रहा है। दुर्गा पूजा में कुछ कर्मचारी घर गए हैं। पूजा के बाद कर्मचारियों के लौटने से काम में फिर तेजी आएगी। बताते चलें कि नवगछिया की तरफ पांच पिलर और बरारी की तरफ भी तीन पिलर का काम चल रहा है। गंगा नदी में पानी में भी कंपनी ने पिलर का काम शुरू करा दिया है। कंपनी ने मैपिंग के जरिए प्लान तैयार किया है। एजेंसी के अभियंताओं ने बताया कि नवंबर में नदी एरिया में पिलर दिखने लगेगा। कंपनी ने नदी एरिया में पाइलिंग के काम को लेकर स्टीमर और डेक के लिए आईडब्ल्यूएआई से संपर्क किया है। मोर्थ के सहायक अभियंता सुधीर कुमार मौर्य ने बताया कि नदी में पाइलिंग का काम शुरू की गई है।

ये भी पढ़े..

लोकसभा में सांसद अजय कुमार मंडल ने उठाया भागलपुर उपभोक्ता आयोग का मुद्दा, तीन वर्षों में दर्ज मामलों से अधिक का हुआ निपटारा

Share Add as a preferred…

भागलपुर में गूंज सकता है वैभव सूर्यवंशी के बल्ले का शोर, सैंडिस स्टेडियम को मिल सकती है रणजी ट्रॉफी की मेजबानी

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *