ट्रेन में की दोस्ती और भागलपुर पहुंचते होटल से बच्ची चोरी कर महिला भागी

स्टेशन चौक पर एक होटल में खाना खा रही महिला की एक साल की बच्ची चोरी हो गई। बच्ची को चुराने वाली महिला ने ट्रेन में सफर के दौरान बच्ची की मां से दोस्ती कर ली। दोनों होटल में खाना खाने गई। बच्ची की मां जैसे ही खाना खाने के बाद हाथ धोने गई, वह महिला बच्ची को लेकर फरार हो गई।

घटना रविवार की दोपहर की है। चोरी की गई बच्ची पार्वती कुमारी सुल्तानगंज निवासी चितरंजन मंडल की बेटी है। पार्वती को लेकर उसकी मां सजनी देवी ससुराल से अपने मायके पीरपैंती जा रही थी। इसी दौरान यह घटना हुई।

ट्रेन में महिला व बच्ची की मां साथ बैठी थी

सजनी देवी ने बताया कि वह मायके पीरपैंती जाने के लिए सुल्तानगंज से ट्रेन में बैठी। मेरे सामने वाली सीट पर ही एक महिला बैठी थी। बातचीत के दौरान उसने बताया कि वह सबौर जा रही है। जब ट्रेन भागलपुर स्टेशन पहुंची तो मैंने कहा कि मुझे भूख लगी है। मैं होटल में खाना खाने के बाद जाऊंगी। महिला ने भी कहा कि मुझे भी भोजन करना है। इसके बाद हम दोनों स्टेशन चौक स्थित एक होटल में खाना खाने लगे। जब मैं हाथ धोने के लिए गई तभी महिला मेरी बच्ची और मेरा बैग लेकर फरार हो गई।

ये भी पढ़े..

सावन से पहले महिलाओं का सम्मान: जिछो शिव मंदिर परिसर में हजारों महिलाओं के बीच साड़ी वितरण

Share Add as a preferred…

श्रावणी मेला-2026: सुल्तानगंज में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, गंगा घाट और प्रमुख मार्ग कराए गए खाली

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *