तुलसीपुर में भारत-नेपाल मैत्री होली मिलन समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजा मधुरिमा मिलन हॉल

तुलसीपुर स्थित मधुरिमा मिलन हॉल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से प्रेरित भारत-नेपाल मैत्री होली मिलन समारोह के अंतर्गत भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नेपाल से बड़ी संख्या में व्यापारी संगठनों और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने भारत और नेपाल की साझा सांस्कृतिक विरासत, हिंदुत्व के सोलह संस्कार, सीमा सुरक्षा, समरसता, आपसी सद्भाव और सनातन जागृति जैसे विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। साथ ही दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक और सामाजिक संबंधों को और अधिक मजबूत बनाने पर बल दिया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन भारत-नेपाल मैत्री समिति द्वारा किया गया।

इस अवसर पर वृंदावन से आए कलाकारों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। कार्यक्रम के दौरान फूलों की होली भी खेली गई। नेपाल से भगवान पशुपतिनाथ की रुद्राक्ष माला समिति के सदस्यों को भेंट स्वरूप पहनाई गई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और उत्साहपूर्ण हो गया।

कार्यक्रम में भारत-नेपाल मैत्री समिति के सदस्य डॉ. विशाल मिश्रा, राम कुमार गुप्ता, बबलू आर्य, श्याम सुंदर, विशुनदेव गुप्ता, राजू गुप्ता, जसवंत यादव, वैभव गोयल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इसके अलावा जिला संघ चालक अभिमन्यु, सरोज, अमित, कार्यवाह किरीटमणि, उपाध्यक्ष महेंद्र पांडेय, विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, राम शरण गुप्ता, राधेश्याम, जितेंद्र वर्मा, शिवम पांडेय, ध्रुव, चेयरमैन प्रिंस वर्मा, शिवपुरा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पप्पू सिंह, अभिषेक, राकेश पटवा भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

नेपाल से देउखुरी उद्योग वाणिज्य संघ, लमही (दांग) के अध्यक्ष कमल जंग सिंह ठकुरी, केशवराज पोखरेल, महिला उपाध्यक्ष शारदा सुबेदी, महासचिव हरि थापा, बसन्त कुमार भण्डारी, सचिव गणेश घिमिरे, लुमाकान्त बोहरा, अनिल कुमार मन्त्री और शिवु खनाल समेत व्यापारिक, युवा, कृषि और विभिन्न सामाजिक संगठनों के सैकड़ों लोग एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    बिहार के दो IPS अधिकारियों को CBI में बड़ी जिम्मेदारी, 5 साल के लिए SP पद पर नियुक्ति

    Share Add as a preferred…

    Continue reading