नालंदा में होटल में प्रेमी-प्रेमिका के बीच मारपीट, दोनों घायल; दहेज और पकड़ौआ विवाह को लेकर विवाद

बाईपास स्थित होटल में हुआ हंगामा, डायल 112 की टीम ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया; पुलिस ने शुरू की जांच

बिहारशरीफ: नालंदा जिले के सोहसराय थाना क्षेत्र में एक होटल के भीतर प्रेमी-प्रेमिका के बीच विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में युवक और युवती दोनों घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को इलाज के लिए बिहारशरीफ के मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार घटना सोहसराय थाना क्षेत्र के बाईपास स्थित एक होटल की है, जहां किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया, जिससे दोनों घायल हो गए।

घायल युवक की हुई पहचान

घायल युवक की पहचान दीपनगर थाना क्षेत्र के गोड़धोबा गांव निवासी 22 वर्षीय शुभम कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद होटल में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

पुलिस ने दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

युवती ने लगाए गंभीर आरोप

घटना के बाद युवती ने युवक और उसके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का कहना है कि करीब एक साल पहले दोनों की शादी तय हुई थी। उस समय 8 लाख रुपये नकद और एक बुलेट मोटरसाइकिल देने की बात तय हुई थी।

युवती का आरोप है कि अब युवक और उसका परिवार 15 लाख रुपये दहेज की मांग कर रहे हैं और शादी से पीछे हट रहे हैं। उसने यह भी आरोप लगाया कि शादी का झांसा देकर युवक ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

युवक ने लगाया अलग आरोप

वहीं युवक पक्ष की ओर से भी अलग दावा किया गया है। युवक का कहना है कि वह पकड़ौआ विवाह के लिए तैयार नहीं था, जिसके कारण लड़की पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट की और उसे घायल कर दिया।

हालांकि युवक ने इस पूरे मामले पर विस्तार से कुछ भी कहने से इनकार किया है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

इस मामले को लेकर सोहसराय थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के आरोपों की जांच की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घटना को लेकर जांच जारी है।

  • Related Posts

    वैशाली में ‘रिश्तों’ का कत्ल! कलयुगी मामा ने भांजी की अस्मत से किया खिलवाड़; नानी ने जिसे पाला… रक्षक ही बन गया ‘भक्षक’

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    अब देश को पता चलेगा आपकी ‘असली कमाई’! पटना में ‘राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण-2026’ की ट्रेनिंग संपन्न; 1 अप्रैल से घर-घर गूँजेगी सांख्यिकी की दस्तक

    Share Add as a preferred…

    Continue reading