आईपीएल 2026 से पहले एमएस धोनी के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों पर आखिरकार विराम लग गया है। Chennai Super Kings के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर Kasi Viswanathan ने बुधवार (11 मार्च) को साफ कर दिया कि धोनी आगामी Indian Premier League 2026 का पूरा सीजन खेलेंगे।
उन्होंने चेन्नई में मीडिया से बातचीत में कहा, “वो मैच खेलेंगे, सभी मैच।” हालांकि धोनी को टीम में किस भूमिका में इस्तेमाल किया जाएगा, इसका फैसला टीम का कोचिंग स्टाफ करेगा।
धोनी के रोल पर कोचिंग स्टाफ करेगा फैसला
जब काशी विश्वनाथन से पूछा गया कि क्या धोनी को इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा, तो उन्होंने कहा कि यह प्रशासनिक नहीं बल्कि क्रिकेट से जुड़ा फैसला है।
उन्होंने कहा, “यह क्रिकेट से जुड़ा फैसला है। कोचिंग स्टाफ तय करेगा कि वो बैटर के रूप में खेलेंगे, विकेटकीपर-बैटर के रूप में या इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर।”
क्यों उठ रहे थे धोनी के भविष्य पर सवाल?
दरअसल, हाल ही में Chennai Super Kings ने Sanju Samson को Rajasthan Royals से ट्रेड किया था। इसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि शायद MS Dhoni पूरे सीजन नहीं खेलेंगे और टीम में सीमित भूमिका निभा सकते हैं।
नए सीजन के लिए जोरों पर तैयारी
हालांकि धोनी ने इन अटकलों के बीच मार्च के पहले सप्ताह में चेन्नई पहुंचकर टीम के साथ ट्रेनिंग शुरू कर दी। 44 साल की उम्र में भी वह फिट और दो महीने लंबे टूर्नामेंट के लिए पूरी तरह तैयार दिखे।
बताया गया कि उन्होंने पिछले महीने Ranchi में हल्के नेट सेशन के साथ अपनी तैयारी शुरू कर दी थी। वहीं टीम के कप्तान Ruturaj Gaikwad कैंप में तैयारियों की अगुवाई कर रहे हैं।
पिछले सीजन में भी निभाई थी अहम जिम्मेदारी
पिछले सीजन में भी धोनी ने घुटने की चोट और रिटायरमेंट की अटकलों के बावजूद पूरा टूर्नामेंट खेला था। आईपीएल 2025 के दौरान जब कप्तान Ruturaj Gaikwad चोटिल हो गए थे, तब धोनी ने बीच टूर्नामेंट में फिर से टीम की कप्तानी संभाली थी।
IPL 2026 के लिए CSK की पूरी टीम
रिटेन किए गए खिलाड़ी: एमएस धोनी, ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन (RR से ट्रेड), आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रूइस, शिवम दुबे, उर्विल पटेल, नूर अहमद, नाथन एलिस, श्रेयस गोपाल, खलील अहमद, रामकृष्ण घोष, मुकेश चौधरी, जेमी ओवरटन, गुरजपनीत सिंह, अंशुल कंबोज।
ऑक्शन में खरीदे गए खिलाड़ी:
अकील हुसैन (2 करोड़), प्रशांत वीर (14.20 करोड़), कार्तिक शर्मा (14.20 करोड़), मैथ्यू शॉर्ट (1.5 करोड़), अमन खान (40 लाख), सरफराज खान (75 लाख), मैट हेनरी (2 करोड़), राहुल चाहर (5.2 करोड़), जैक फाउलकेस (75 लाख)।


