टी20 टीम से बाहर होने के बाद शुभमन गिल की कप्तानी पर आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज़ शुभमन गिल को टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारतीय टी20 टीम से बाहर कर दिया गया था। एशिया कप 2025 और ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेली गई टी20 सीरीज में उनके निराशाजनक प्रदर्शन के बाद टीम मैनेजमेंट ने आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए उन पर भरोसा नहीं जताया।

इसी बीच भारत के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने गिल की कप्तानी को लेकर बड़ा बयान दिया है।

गिल की टी20 कप्तानी पर क्या बोले आकाश चोपड़ा

आकाश चोपड़ा का मानना है कि मौजूदा हालात में शुभमन गिल का भारतीय टी20 टीम का कप्तान बनना मुश्किल है। फिलहाल गिल टेस्ट और वनडे फॉर्मेट में भारतीय टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं, लेकिन टी20 में उन्हें यह जिम्मेदारी मिलना आसान नहीं होगा।

आकाश चोपड़ा ने कहा,
“यह थोड़ा मुश्किल होने वाला है। भारतीय टीम ने सोचा था कि अगर तीनों फॉर्मेट में एक ही कप्तान हो तो चीजें आसान हो जाएंगी, लेकिन ऐसा होता हुआ नहीं दिख रहा। वह टेस्ट और वनडे के कप्तान हैं, लेकिन उन्हें टी20 की कप्तानी मिलना मुश्किल लग रहा है। इस समय तो उनका नाम टीम में जगह बनाने के लिए भी मुश्किल लग रहा है, खासकर पिछले चार मैचों में टीम के प्रदर्शन को देखते हुए।”

टी20 इंटरनेशनल में गिल का हालिया प्रदर्शन

शुभमन गिल ने भारत के लिए अपनी आखिरी टी20 सीरीज साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली थी। इस सीरीज के तीन मैचों में उन्होंने 28, 0 और 4 रन बनाए थे।

इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई पांच मैचों की टी20 सीरीज में भी उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। उस सीरीज में गिल ने 29, 46, 15, 5 और 37 रन बनाए थे। उनकी पिछली आठ टी20 पारियों में एक भी अर्धशतक नहीं आया है।

लगातार खराब फॉर्म को देखते हुए चयनकर्ताओं ने उन्हें टी20 वर्ल्ड कप की टीम से बाहर करने का फैसला लिया।

आईपीएल 2026 में व्यस्त हैं गिल

फिलहाल शुभमन गिल आईपीएल 2026 की तैयारियों में जुटे हुए हैं। वह इस सीजन में गुजरात टाइटंस की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।

आईपीएल के बाद भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी, जिसमें गिल टीम की अहम जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।

  • Related Posts

    टी20 वर्ल्ड कप 2026: मुंबई में भारतीय टीम की जीत का जश्न, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे को किया सम्मानित

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    IPL 2026: एमएस धोनी खेलेंगे पूरा सीजन, CSK CEO काशी विश्वनाथन ने किया बड़ा खुलासा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading