टी20 विश्व कप 2026 के बाद वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी कमर्शियल फ्लाइट से लौटेंगे घर, चार्टर्ड उड़ान रद्द

टी20 विश्व कप 2026 का आयोजन भारत और श्रीलंका में किया गया था। टीम इंडिया ने 8 मार्च को फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। हालांकि टूर्नामेंट खत्म होने के कई दिनों बाद भी वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के कुछ खिलाड़ी अपने घर नहीं लौट पाए थे। अब इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने उनकी वापसी के लिए नया प्लान तैयार किया है।

कमर्शियल फ्लाइट से भेजे जा रहे खिलाड़ी

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, आईसीसी के एक सूत्र ने बताया कि वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के खिलाड़ियों को अब अलग-अलग कमर्शियल एयरलाइंस की फ्लाइट्स में बुक किया गया है। खिलाड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरी प्रक्रिया को सावधानी से किया जा रहा है। आईसीसी के चेयरमैन जय शाह ने भी इस मामले में खुद बातचीत कर व्यवस्था सुनिश्चित की है।

डैरेन सैमी पहले ही हो चुके हैं रवाना

वेस्टइंडीज टीम के हेड कोच डैरेन सैमी सोमवार रात अपने घर के लिए रवाना हो चुके हैं। वेस्टइंडीज ने टूर्नामेंट में अपना आखिरी मैच भारत के खिलाफ कोलकाता में खेला था, जबकि साउथ अफ्रीका की टीम सेमीफाइनल में हारने के बाद से भारत में ही रुकी हुई थी।

क्रिकेट वेस्टइंडीज का बयान

क्रिकेट वेस्टइंडीज की ओर से जारी बयान में कहा गया,
“आईसीसी विश्व कप के बाद खिलाड़ियों की यात्रा और ठहरने की व्यवस्था आईसीसी ही करती है। पहले वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका की टीमों को चार्टर्ड फ्लाइट से घर भेजने की योजना थी, लेकिन इसमें लगातार देरी हो रही थी। वेस्टइंडीज की टीम टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद करीब 9 दिनों तक इंतजार करती रही। वैश्विक तनाव के कारण चार्टर्ड फ्लाइट की व्यवस्था प्रभावित हुई। अब बातचीत के बाद खिलाड़ियों और स्टाफ को कमर्शियल फ्लाइट्स से भेजा जा रहा है।”

  • Related Posts

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीत के बाद BCCI का बड़ा ऐलान, ‘NAMAN’ अवॉर्ड सेरेमनी में सम्मानित होंगी 5 वर्ल्ड चैंपियन टीमें

    Share Add as a preferred…

    Continue reading