टीम इंडिया ने रचा इतिहास, टी20 विश्व कप 2026 जीतने पर BCCI ने घोषित किया 131 करोड़ रुपये का इनाम

टीम इंडिया ने लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम के लिए 131 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड कैश इनाम का ऐलान किया है। बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर इसकी जानकारी साझा कर दी है।

इसके अलावा टीम इंडिया को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की ओर से भी अलग से प्राइज मनी दी गई है। हाल ही में महिला वनडे विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम को भी BCCI ने कैश रिवॉर्ड से सम्मानित किया था।

पूरे स्क्वॉड में बांटा जाएगा कैश रिवॉर्ड

BCCI की ओर से घोषित 131 करोड़ रुपये की इनामी राशि टीम इंडिया के पूरे स्क्वॉड और सपोर्ट स्टाफ के बीच बांटी जाएगी। इसमें 15 खिलाड़ियों के साथ-साथ कोचिंग स्टाफ और अन्य सपोर्ट स्टाफ भी शामिल होंगे।

इससे पहले ICC ने टी20 विश्व कप जीतने पर टीम इंडिया को 3 मिलियन डॉलर यानी लगभग 27.48 करोड़ रुपये की प्राइज मनी दी थी, जो BCCI के इनाम से अलग है।

पिछली बार से ज्यादा मिला इनाम

साल 2024 में जब टीम इंडिया ने रोहित शर्मा की कप्तानी में टी20 विश्व कप जीता था, तब BCCI ने 125 करोड़ रुपये का कैश प्राइज दिया था। उस समय हेड कोच राहुल द्रविड़ को 5 करोड़ रुपये दिए गए थे।

इस बार इनामी राशि में 6 करोड़ रुपये का इजाफा किया गया है, जिससे यह भारतीय क्रिकेट इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी इनामी राशि बन गई है।

लगातार दो बार खिताब जीतकर बनाया रिकॉर्ड

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप जीतकर नया इतिहास रच दिया। फाइनल मुकाबले में भारत ने एकतरफा जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम की।

इसके साथ ही भारतीय टीम टी20 विश्व कप तीन बार जीतने वाली पहली टीम बन गई है। वहीं अपने ही देश में टी20 विश्व कप का खिताब जीतने का कारनामा भी पहली बार किसी टीम ने किया है।

  • Related Posts

    टी20 विश्व कप 2026 के बाद वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी कमर्शियल फ्लाइट से लौटेंगे घर, चार्टर्ड उड़ान रद्द

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीत के बाद BCCI का बड़ा ऐलान, ‘NAMAN’ अवॉर्ड सेरेमनी में सम्मानित होंगी 5 वर्ल्ड चैंपियन टीमें

    Share Add as a preferred…

    Continue reading