बिहार में डोली धरती :पटना, गोपालगंज समेत कई जिलों में महसूस किये गये झटके

बिहार की राजधानी पटना और गोपालगंज समेत अन्य जिलों में रविवार सुबह लोग नींद से जगे ही थे, तभी अचानक धरती हिलने से लोगों को भूकंप का एहसास हुआ। धरती हिलने के एहसास के बाद बिल्डिंग और बड़े-बड़े मकानों में रहने वाले सभी लोग बाहर खुले मैदान में निकल गए।

कहीं से किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं

सुबह में 7.24 मिनट पर गोपालगंज, मोतिहारी, छपरा, बगहा, सिवान पटना और गोपालगंज में भूकंप के झटके महसूस किए गए। महज कुछ सेकेंड के लिए ही धरती हिलने से लोगों में दहशत का माहौल कायम हो गया। हालांकि प्रारंभिक सूचना के अनुसार कहीं से किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।

भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.3 मापी गई

बताया गया है कि भूकंप का केंद्र नेपाल में काठमांडू के निकट रहा। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.3 मापी गई, जबकि गहराई 10 किलोमीटर नीचे रहा। भूकंप का केंद्र नेपाल में रहा। जैसे ही भूकंप के झटके महसूस किए गए, तमाम लोग अपने-अपने घरों से बाहर आ गए।

कुछ सेकेंड के लिए हल्का झटका महसूस

गोपालगंज और पटना समेत बिहार के कई जिलों के लोगों को सुबह में 3-4 सेकेंड के लिए भूकंप के झटके महसूस हुए। इसका केंद्र नेपाल में थे, इसलिए बिहार के अधिकांश हिस्सों में सिर्फ हल्का कंपन महसूस हुआ। इसकी तीव्रता कम होने के कारण कई लोगों को भूकंप का पता भी नहीं चल पाया। बाद में एक-दूसरे लोगों से लोगों को इसकी जानकारी मिली। लोग काफी देर तक अपने घर और अपार्टमेंट से निकल कर खुले मैदान में रहे। लोगों में यह चिंता सता रही थी कि भूकंप का झटका फिर से महसूस किया जा सकता है।

ये भी पढ़े..

बीजेपी के आरोपों पर प्रशांत किशोर का पलटवार, बोले- जांच कराइए, घबराहट किस बात की?

Share Add as a preferred…

जन सुराज ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से की शिकायत, कार्यकर्ताओं को परेशान करने और आचार संहिता उल्लंघन का लगाया आरोप

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *