टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत: 96 रन से फाइनल जीता, क्या मुंबई-दिल्ली में निकलेगी विक्ट्री परेड?

भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टी20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में 96 रनों से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम कर लिया है। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया है। भारत अब लगातार दो बार टी20 विश्व कप जीतने वाली पहली टीम बन गई है।

टीम इंडिया की इस ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है। क्रिकेट फैंस खिलाड़ियों के स्वागत और इस बड़ी उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए काफी उत्साहित हैं। ऐसे में अब हर किसी के मन में यह सवाल उठ रहा है कि क्या इस बार भी बीसीसीआई की ओर से विक्ट्री परेड का आयोजन किया जाएगा, ताकि फैंस भी खिलाड़ियों के साथ इस ऐतिहासिक पल का हिस्सा बन सकें।

गौरतलब है कि साल 2024 में जब टीम इंडिया टी20 विश्व कप जीतकर भारत लौटी थी, तब मुंबई में भव्य विक्ट्री परेड का आयोजन किया गया था। उस दौरान भारतीय टीम के खिलाड़ी ओपन बस में सवार होकर फैंस का अभिवादन कर रहे थे। सड़कों पर लाखों की संख्या में क्रिकेट प्रेमियों का हुजूम उमड़ पड़ा था और पूरे शहर में जश्न का माहौल देखने को मिला था।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बार भी बीसीसीआई टीम इंडिया की इस ऐतिहासिक जीत को खास बनाने के लिए बड़े कार्यक्रम की तैयारी कर सकती है। बताया जा रहा है कि विक्ट्री परेड का आयोजन मुंबई के साथ-साथ दिल्ली में भी किया जा सकता है, ताकि ज्यादा से ज्यादा फैंस इस जश्न का हिस्सा बन सकें।

हालांकि, इसको लेकर बीसीसीआई की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन अगर ऐसा होता है, तो एक बार फिर देशभर के क्रिकेट फैंस को टीम इंडिया के साथ इस जीत का जश्न मनाने का शानदार मौका मिल सकता है।

  • ये भी पढ़े..

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान, इंडिया A बनी ट्राई सीरीज चैंपियन; फाइनल में श्रीलंका A को 66 रन से हराया

    Share Add as a preferred…