India national cricket team ने ICC Men’s T20 World Cup 2026 का खिताब डिफेंड कर इतिहास रच दिया। फाइनल मुकाबले में शानदार जीत के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों का जश्न देखने लायक रहा। इस जीत के साथ भारतीय खिलाड़ियों ने कई बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम किए।
टीम की इस ऐतिहासिक जीत के बाद मैदान पर जश्न का माहौल बन गया। स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद काफी खुश नजर आए। जश्न के दौरान उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी गर्लफ्रेंड Mahika Sharma के साथ मैदान पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं।
गर्लफ्रेंड माहिका के साथ किया डांस
फाइनल मैच देखने के लिए माहिका शर्मा भी स्टेडियम पहुंची थीं और पूरे मैच के दौरान टीम इंडिया को चीयर करती नजर आईं। मैच खत्म होने के बाद वह मैदान पर खिलाड़ियों के साथ जश्न मनाती दिखीं। इसी दौरान हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा एक गाने पर डांस करते नजर आए।
इस दौरान टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज Ishan Kishan और उनकी गर्लफ्रेंड Aditi Hundia भी मैदान पर मौजूद थीं। ईशान किशन ने भी हार्दिक पांड्या के साथ जमकर गरबा किया। दोनों खिलाड़ी तिरंगे में लिपटे हुए जश्न मनाते दिखे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
हार्दिक-माहिका की तस्वीरें भी वायरल
हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा के रिलेशनशिप की चर्चा काफी समय से हो रही है। माहिका अक्सर हार्दिक को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम में नजर आती हैं। हार्दिक पांड्या भी उन्हें अपने लिए काफी लकी मानते हैं और फाइनल जीत के बाद भी उन्होंने इसका जिक्र किया।
अगर हार्दिक पांड्या के प्रदर्शन की बात करें तो इस वर्ल्ड कप में उनका प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने बल्ले से 2 अर्धशतक के साथ 217 रन बनाए, वहीं गेंदबाजी में 9 विकेट भी हासिल किए। हालांकि फाइनल मुकाबले में वह बल्ले से ज्यादा बड़ा स्कोर नहीं कर सके और 18 रन बनाकर आउट हो गए।


