टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल: भारत बनाम न्यूजीलैंड, मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ICC T20 World Cup 2026 Final अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड के कप्तान Mitchell Santner ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में तीसरी बार खिताब जीतकर इतिहास रचना चाहेगी, जबकि न्यूजीलैंड पहली बार ट्रॉफी अपने नाम करना चाहेगी। दोनों टीमों ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है और फाइनल तक का सफर तय किया है। ऐसे में फाइनल मुकाबला कांटे की टक्कर और रोमांचक होने की उम्मीद है।

भारत की प्लेइंग XI

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह.

न्यूजीलैंड की प्लेइंग XI

टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डैरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सैंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी.

  • ये भी पढ़े..

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान, इंडिया A बनी ट्राई सीरीज चैंपियन; फाइनल में श्रीलंका A को 66 रन से हराया

    Share Add as a preferred…