अभिषेक शर्मा ने पिता से लिया आर्शीवाद, फाइनल में बड़े स्कोर के लिए तैयार

अहमदाबाद: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले टीम इंडिया के स्टार सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अपने पिता और बचपन के कोच राजकुमार शर्मा से आर्शीवाद लेकर आत्मविश्वास हासिल किया है। लगातार बड़े मुकाबलों में असफल रहने के बावजूद अभिषेक अब न्यूज़ीलैंड के खिलाफ फाइनल में खुद को साबित करने के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रहे हैं।

पिछले दो सालों से शानदार प्रदर्शन कर रहे अभिषेक शर्मा ने अब तक वर्ल्ड कप में 7 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने कुल 89 रन बनाए हैं। इस दौरान जिम्बाब्वे के खिलाफ उनका एक अर्धशतक भी शामिल है। सेमीफाइनल में मिली असफलता ने उनके प्रदर्शन पर सवाल खड़े कर दिए थे, लेकिन पिता और कोच से मिली शुभकामनाओं ने उन्हें नया उत्साह दिया है।

फाइनल मुकाबले से एक दिन पहले अभ्यास सत्र में अभिषेक सबसे लंबे समय तक मैदान पर प्रैक्टिस करते हुए नजर आए। उन्होंने जमकर बल्लेबाजी की और अपनी तकनीक पर काम किया। उनके इस अभ्यास को देखकर ऐसा लग रहा है कि वह विराट कोहली की तरह फाइनल में शानदार प्रदर्शन करने के इरादे रखते हैं। याद रहे, आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में विराट कोहली ने भी फाइनल से पहले खराब फॉर्म दिखाई थी, लेकिन फाइनल में टीम इंडिया को चैंपियन बनाने के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए थे।

अब फाइनल के दिन, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अभिषेक शर्मा से बड़ी उम्मीदें हैं। फैंस और टीम दोनों ही चाहते हैं कि वह अपने बल्ले से टीम इंडिया को जीत दिलाएं।


 

  • ये भी पढ़े..

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान, इंडिया A बनी ट्राई सीरीज चैंपियन; फाइनल में श्रीलंका A को 66 रन से हराया

    Share Add as a preferred…