टी20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले दिनेश कार्तिक का ‘टोटका’, टीम इंडिया की जीत के लिए कर रहे खास काम

ICC Men’s T20 World Cup 2026 के फाइनल मुकाबले को लेकर भारतीय क्रिकेट फैंस काफी उत्साहित हैं। Ahmedabad के Narendra Modi Stadium में होने वाले इस बड़े मैच से पहले हर कोई टीम इंडिया की जीत की दुआ कर रहा है।

इसी बीच भारत के दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज Dinesh Karthik ने भी टीम की जीत के लिए एक दिलचस्प ‘टोटका’ शुरू कर दिया है, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही है।

शर्ट आयरन करना बना कार्तिक का टोटका

दिनेश कार्तिक ने अपने X अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि टीम इंडिया के फाइनल में पहुंचने के बाद उनका काम शर्ट आयरन करना है।

वीडियो में उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा,
“इंडियन टीम फाइनल के लिए क्वालिफाई कर चुकी है। अब खिलाड़ी प्रैक्टिस करेंगे, एनालिस्ट प्लानिंग करेंगे। मेरा रोल क्या है? सिंपल… शर्ट आयरन करना। बहुत से लोग सोचते हैं कि फाइनल मैदान पर जीते जाते हैं, लेकिन असली फैंस जानते हैं कि तैयारी घर से शुरू होती है।”

हार के बाद फैंस करते हैं आयरन की मांग

कार्तिक ने बताया कि उन्होंने शुरुआत में मजे के लिए शर्ट आयरन करना शुरू किया था, लेकिन अब फैंस इसे टीम की जीत से जोड़ने लगे हैं।

उन्होंने कहा कि लीग स्टेज में जब भारत एक मैच हार गया था, तब फैंस ने उनसे अगले मैच से पहले शर्ट आयरन करने की मांग की थी। यहां तक कि कुछ लोगों ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच से पहले भी उनसे शर्ट आयरन करने को कहा।

शादी का कार्ड आयरन करने की भी आई रिक्वेस्ट

कार्तिक ने मजेदार किस्सा बताते हुए कहा कि एक फैन ने उन्हें अपनी शादी का कार्ड भेजकर उसे आयरन करने की भी गुजारिश कर दी।

उन्होंने हंसते हुए कहा, “मैं होटल में रहता हूं, वहां लॉन्ड्री सर्विस भी है, लेकिन हर मैच से पहले मैं खुद आयरन करता हूं। एक शख्स ने तो अपनी शादी का इनविटेशन भेजकर कहा कि सर, इसे आयरन करके वापस भेज दीजिए।”

फाइनल से पहले छठी बार आयरन

कार्तिक ने बताया कि अब तक वह पांच बार शर्ट आयरन कर चुके हैं और जिन टीमों को उन्होंने सपोर्ट किया, वे सभी मैच जीत गईं।

उन्होंने कहा, “फाइनल से पहले सफेद शर्ट आयरन करना आसान नहीं है। लेकिन अब तक पांच बार ऐसा कर चुका हूं और भगवान दयालु रहे हैं। अब देखना है कि क्या छठी बार भी यही जादू चलता है।”

अंत में उन्होंने फैंस से कहा, “मैं बड़े दिन के लिए तैयार हूं। क्या आप लोग भी तैयार हैं?”

  • ये भी पढ़े..

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान, इंडिया A बनी ट्राई सीरीज चैंपियन; फाइनल में श्रीलंका A को 66 रन से हराया

    Share Add as a preferred…