बिहार में भी इंडिया गठबंधन में पड़ी फूट, भाकपा माले ने लगाए ये गंभीर आरोप

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं में सामंजस्य बैठाने के लिए 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति का गठन कर दिया गया. इस बीच भाकपा (माले) ने अनदेखी का आरोप लगाया है. भाकपा-माले राज्य सचिव कुणाल ने कहा है कि 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति से संबंधित जारी सूची में हमारे कामकाज के कुछ प्रमुख जिलों की अनदेखी हुई है. हमें सिवान और अरवल में उपाध्यक्ष का पद मिला है, साथ ही साथ 32 जिलों में कुल 57 सदस्यों को जगह मिली है.

उन्होंने साफ लहजे में कहा कि हमने मांग की थी कि भोजपुर, रोहतास, जहानाबाद और पटना में भी उपाध्यक्ष का पद दिया जाए. साथ ही 32 की बजाय हमने 34 जिलों में कुल 63 सदस्यों की सूची भी दी थी, लेकिन, उस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया. उन्होंने कहा कि हमारा मानना है कि बिहार से ही शुरू होने वाले इंडिया गठबंधन को और मजबूत बनाने के लिए आपसी संवाद और तालमेल को और बेहतर बनाने की जरूरत है.

उल्लेखनीय है कि नवगठित जिला 20 सूत्री समितियों के अध्यक्ष संबंधित जिले के प्रभारी मंत्री हैं. वहीं, सभी जिलों में समिति के दो-दो उपाध्यक्ष बनाये गये हैं. इस तरह कुल 76 (अब तक अधूसिचत 74) उपाध्यक्ष नियुक्त किये गये हैं.

बता दें कि मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले सपा और कांग्रेस के बीच भी काफी ज्यादा अनबन हो गई है. अखिलेश यादव ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा है और कहा है कि अगर उन्हें पता होता कि उनके नेताओं की इस तरह से अनदेखी होगी तो वो कभी नहीं आते. इसके अलावा कांग्रेस भी लगातार पलटवार कर रही है.

  • Related Posts

    पूर्व RJD विधायक अरुण यादव पर ED का ‘महा-प्रहार’! 36 करोड़ की ‘काली कमाई’ का खुलासा, पत्नी समेत 5 पर चार्जशीट दायर; बालू के खेल में बना ली थी ‘कुबेर की तिजोरी’

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार के ‘बाहुबली’ IPS को दिल्ली का सलाम! अमित शाह ने बाबू राम को पहनाया वीरता का पदक; औरंगाबाद के जंगलों में नक्सलियों के छुड़ाए थे छक्के

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *