पटना में जदयू की अहम बैठक, निशांत कुमार का जिला अध्यक्षों से कराया गया परिचय

पटना: जदयू की एक अहम बैठक शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के आवास पर आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह और जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

एक घंटे तक चली बैठक

बैठक करीब एक घंटे से अधिक समय तक चली। इस दौरान संजय झा ने निशांत कुमार का पार्टी के सभी जिला अध्यक्षों से परिचय कराया।

सूत्रों के मुताबिक बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत करने और आगामी रणनीति को लेकर चर्चा की गई। जिला अध्यक्षों ने भी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए अपने-अपने सुझाव दिए।

रविवार को जदयू की सदस्यता लेंगे निशांत

जानकारी के अनुसार निशांत कुमार रविवार दोपहर 1 बजे औपचारिक रूप से जनता दल (यूनाइटेड) की सदस्यता ग्रहण करेंगे। बैठक में मौजूद सभी जिला अध्यक्षों ने उनके पार्टी में शामिल होने का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि उनके आने से संगठन और मजबूत होगा।

डिप्टी सीएम बनने की अटकलें तेज

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। ऐसे में यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि निशांत कुमार को बिहार का उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है, हालांकि इस पर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

नीतीश कुमार के कामों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी

बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में संजय झा ने कहा कि निशांत कुमार ने जदयू नेताओं से कहा है कि उन पर जो भरोसा जताया गया है, उस पर वे खरा उतरने की कोशिश करेंगे।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में निशांत कुमार पार्टी को मजबूत करने और बिहार के विकास के लिए काम करेंगे।

संजय झा ने यह भी स्पष्ट किया कि जदयू में निशांत कुमार की भूमिका क्या होगी, इसका फैसला पार्टी का शीर्ष नेतृत्व आने वाले समय में करेगा। फिलहाल बिहार सरकार में उनकी क्या भूमिका होगी, इस पर अभी कोई चर्चा नहीं हुई है।

  • Related Posts

    बिहार में ‘आधी आबादी’ को न्याय दिलाने की मुहिम! 25 सरकारी वकीलों को दी जा रही ‘महिला सुरक्षा’ की ट्रेनिंग; पटना में 5 दिवसीय महा-मंथन शुरू

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    आदिवासी बेटी का अपमान नहीं सहेगा बंगाल!”—सम्राट चौधरी का ममता बनर्जी पर तीखा प्रहार; बिहार में 1 करोड़ नौकरी का ‘ब्लूप्रिंट’ तैयार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading