बिहार में दिल दहला देने वाली घटना: पेड़ से लटके मिले किशोर-किशोरी के शव, इलाके में सनसनी

बेतिया: बिहार के बेतिया जिले के सिकटा थाना क्षेत्र से एक बेहद मार्मिक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बगीचे में पेड़ से 15 वर्षीय किशोर और 14 वर्षीय किशोरी का शव लटका हुआ मिला। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और गांव में शोक का माहौल है।

बगीचे में लटके मिले दोनों के शव

घटना की सूचना मिलते ही सिकटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिजनों के अनुसार, शुक्रवार देर रात दोनों अपने-अपने घरों में खाना खाकर सो गए थे। लेकिन शनिवार सुबह जब परिवार के लोग सेहरी के लिए जागे तो दोनों अपने घरों में नहीं थे।

परिजनों ने बताया,
“पहले लगा कि शायद कहीं आसपास गए होंगे, लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई पता नहीं चला। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने बगीचे में एक पेड़ से दोनों के शव लटकते देखे, जिसके बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया।”

प्रेम प्रसंग की चर्चा

इस हृदयविदारक घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है। गांव के लोग भी स्तब्ध हैं और तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। कुछ ग्रामीण इस घटना को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रहे हैं, हालांकि इसकी अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

नरकटियागंज के एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह ने बताया कि बगीचे से एक किशोर और एक किशोरी का शव बरामद किया गया है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

उन्होंने कहा,
“पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि मामला आत्महत्या का है या इसके पीछे कोई और साजिश है।”

फिलहाल इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है।


 

  • Related Posts

    UPSC Mystery: एक रैंक, दो दावेदार! ‘आकांक्षा’ नाम पर उलझा 301वीं रैंक का सस्पेंस;ब्रह्मेश्वर’मुखिया’ की पोती या एम्स की डॉक्टर? सोमवार को खुलेगा राज

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    “मैम प्लीज पास कर देना!” भागलपुर में एग्जाम कॉपी चेक करते समय परीक्षकों का चकराया सिर; किसी ने दी ‘कसम’ तो किसी ने सुनाई दास्तां-ए-इश्क और मजबूरी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading