नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया, अमित शाह और वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी उपस्थित रहे।

विधानमंडल परिसर में राजनैतिक हलचल

पटना स्थित विधानमंडल परिसर में नीतीश कुमार और नितिन नवीन ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत नामांकन किया। इस दौरान जदयू और सहयोगी दलों के कई वरिष्ठ नेता और विधायक मौजूद रहे। समर्थकों ने इसे उनके लंबे राजनीतिक अनुभव को राष्ट्रीय स्तर पर उपयोग में लाने की दिशा में अहम फैसला बताया।

मुख्यमंत्री से राज्यसभा की ओर

नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर विधानसभा, लोकसभा और विधान परिषद—तीनों सदनों से होकर गुजरा है। अब राज्यसभा के लिए उनका नामांकन उनके अनुभव को राष्ट्रीय संसद के उच्च सदन तक ले जाने का संकेत माना जा रहा है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने से बिहार की राजनीति में नए समीकरण बन सकते हैं। इसमें राज्य में अब भाजपा सरकार बनने के रास्ते के साफ होने के संकेत भी देखे जा रहे हैं।


 

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; पति हिरासत में

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर के डीडीसी प्रदीप कुमार सिंह को भावुक विदाई, अधिकारियों ने कहा— उनके कार्यकाल से मिली नई कार्यशैली की सीख

    Share Add as a preferred…