पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र के सांसद Pappu Yadav की मंगलवार को अचानक तबियत बिगड़ गई। उनके निजी सचिव ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि सांसद को चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है और सभी आवश्यक जांच जारी हैं।
पोस्ट में कहा गया है कि पप्पू यादव की सेहत पर पूरी सतर्कता बरती जा रही है और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई है। सोशल मीडिया पर उनके जांच की तस्वीरें भी साझा की गई हैं, जिसमें उन्हें मेडिकल उपकरणों की मदद से उपचार कराया जाता दिखाया गया है।
फिलहाल डॉक्टरों के अनुसार उनकी स्थिति स्थिर है और उन्हें पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद ही पुनः जनसेवा में सक्रिय होने की सलाह दी गई है।


