डीवाई पाटिल टी20: ब्लू टीम को केनरा बैंक से करारी हार, वैभव-सूर्यवंशी और अर्जुन तेंदुलकर रहे फ्लॉप

मुंबई, 2 मार्च 2026: डीवाई पाटिल टी20 टूर्नामेंट में ब्लू टीम को केनरा बैंक के खिलाफ 12वें ओवर में हार का सामना करना पड़ा। टीम के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर दोनों ही इस मैच में अपने प्रदर्शन से निराशाजनक रहे।

वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी रही निराशाजनक

ब्लू टीम ने पहले बल्लेबाजी की, लेकिन टीम के ओपनर वैभव सूर्यवंशी महज 20 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने 14 गेंदों का सामना किया और 4 चौके जड़े, लेकिन टीम को आवश्यक स्कोर तक पहुँचाने में नाकाम रहे। पूरी टीम 17.2 ओवर में 136 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

अर्जुन तेंदुलकर की बल्लेबाजी और गेंदबाजी में रहा फ्लॉप प्रदर्शन

अर्जुन तेंदुलकर ने बल्लेबाजी करते हुए 8 गेंदों में केवल 5 रन बनाए। इसके बाद गेंदबाजी में आते ही वह महज एक ओवर ही फेंक पाए, जिसमें 19 रन लुटा दिए। बल्लेबाजों ने उनकी गेंदबाजी का पूरा फायदा उठाते हुए कई चौके-छक्के लगाए।

टीम को मिली पहली हार

केनरा बैंक ने 11.2 ओवर में 139 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। वैभव सूर्यवंशी और अर्जुन तेंदुलकर के खराब प्रदर्शन के चलते ब्लू टीम को टूर्नामेंट में पहली हार का सामना करना पड़ा।


 

  • ये भी पढ़े..

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान, इंडिया A बनी ट्राई सीरीज चैंपियन; फाइनल में श्रीलंका A को 66 रन से हराया

    Share Add as a preferred…