पटना में बर्ड फ्लू फैलने का खतरा, Zoo और आसपास के क्षेत्र घोषित संक्रमण प्रभावित

बिहार की राजधानी पटना में एवियन इन्फ्लूएंजा (H5N1) की पुष्टि के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर है। मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय, भारत सरकार की जानकारी के अनुसार, NIHSAD द्वारा जांच में बर्ड फ्लू की पुष्टि की गई।

इस मामले के चलते पटना के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल Sanjay Gandhi Biological Park को तत्काल प्रभाव से आम जनता और पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है।

कब तक बंद रहेगा जू

बिहार पशु विश्वविद्यालय के Poultry Research Centre के नमूनों में बर्ड फ्लू (H5N1) वायरस पाए गए हैं। चिड़ियाघर का एक हिस्सा संक्रमण के ‘एपिसेंटर’ से केवल 1 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। प्रशासन ने निर्देश दिया है कि जू को 7 मार्च 2026 तक पूर्ण रूप से बंद रखा जाएगा

संदिग्ध मामले कहां-कहां मिले

पटना के पी.सी. कॉलोनी, जे-सेक्टर (पश्चिम) पार्क, कंकड़बाग, पटना हाईकोर्ट परिसर, बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के पॉल्ट्री अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र, कौशल नगर और चितकोहरा में अस्वाभाविक मृत्युपरिणाम वाले कौओं और कुक्कुटों के नमूने जांच के लिए भेजे गए थे।

प्रभावित क्षेत्र घोषित, व्यापक कार्रवाई

भारत सरकार के एक्शन प्लान के तहत एपिसेंटर से 1 किलोमीटर की परिधि को संक्रमित क्षेत्र घोषित किया गया है। रैपिड रिस्पॉन्स टीम (RRT) ने कुल 4,575 कुक्कुटों का शमन, 9,662 अंडों का नष्टिकरण और 530 किलो मुर्गी दाना नष्ट किया। प्रभावित और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक डिसइन्फेक्शन अभियान चलाया जा रहा है।

प्रशासन की अपील

जू निदेशक ने कहा है कि अगले आदेश तक किसी भी पर्यटक या मॉर्निंग वॉकर को उद्यान में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। जिला प्रशासन ने जनता से अपील की है कि अफवाहों से बचें, मृत पक्षियों की सूचना तुरंत पशुपालन विभाग को दें और जैव सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करें।

यह कदम संक्रमण फैलने से रोकने और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।

  • ये भी पढ़े..

    बीड़ी और खनन श्रमिकों के बच्चों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार दे रही 1,000 से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति

    Share Add as a preferred…

    पीएम सूर्य घर योजना में बिहार का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, सरकारी भवनों के सौर ऊर्जाकरण के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान

    Share Add as a preferred…