नालंदा में देवर से शादी के लिए दो भाभी आपस में भिड़ीं; घंटो चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बीच जमकर चले लात-घूंसे

बिहार के नालंदा जिले में एक देवर के लिए दो भाभियों के आपस में भिड़ने का मामला सामने आया है। इस हाईवोल्टेज ड्रामे को देखने के लिए मौके पर सैकड़ों लोग जमा हो गए। इस घटना का वीडियो भी अब वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, मामला हिलसा अधिवक्ता संघ कैंपस का है। यहां छोटे देवर से शादी करने के लिए दो-दो भाभियों के आपस में भिड़ जाने से भगदड़ मच गई।

विधवा भाभी करना चाहती थी देवर से शादी

इधर, मैनेजर पासवान की विधवा पत्नी हेमंती देवी मायके वालों के सहयोग से महेंद्र पासवान के छोटे बेटे हिरेंद्र पासवान से शादी के लिए हिलसा के अधिवक्ता संघ कैंपस में पहुंची थी। उधर, बड़े बेटे की पत्नी मालो देवी भी छोटे देवर से शादी करना चाहती थी। इसी बात को लेकर दोनों आपस में भिड़ गई। इसके बाद है अधिवक्ता कैंपस में ही ये हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया। सूचना पर पहुंची हिलसा पुलिस सुबोध कुमार और उसकी पत्नी व बच्चों को हिलसा थाना में पूछताछ के लिए ले गई।

शिव मंदिर में हुई शादी

जानकारी के अनुसार, इस सबके बाद कुछ समाजसेवियों ने मामले को शांत कराते हुए हिलसा अधिवक्ता संघ के पास स्थित शिव मंदिर में मंझले भाई की विधवा पत्नी हेमंती देवी की शादी देवर हिरेंद्र पासवान के साथ करा दी। अधिवक्ता रामउदेश प्रसाद यादव ने बताया कि नोटरी पब्लिक राम सागर प्रसाद द्वारा दोनों की शादी करा दी गई है।

  • ये भी पढ़े..

    PM आवास के बाहर राहुल गांधी का अनिश्चितकालीन धरना, बोले– धर्मेंद्र प्रधान और मोदी के इस्तीफे तक नहीं हटेंगे

    Share Add as a preferred…

    ‘कॉकरोच’ कहने का जवाब सड़क पर! CJP आंदोलन ने दिल्ली की सियासत में मचाई हलचल

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *