
होली के त्योहार को देखते हुए रेलवे ने उत्तर प्रदेश और बिहार के लिए 10 स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दिया है। त्योहार के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ और कंफर्म टिकट की कमी को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए लालकुआं-कोलकाता, सहरसा-पूर्णिया कोर्ट, सोगरिया-दानापुर, डानकुनी-पटना और गोमतीनगर-मालतीपाटपुर सहित कई स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। ये ट्रेनें प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेंगी, जिससे यात्रियों को आने-जाने में सहूलियत होगी।
लालकुआं-कोलकाता स्पेशल (05060/05059)
5 मार्च से 26 मार्च तक प्रत्येक गुरुवार को लालकुआं से दोपहर 1:35 बजे प्रस्थान कर यह ट्रेन अगले दिन रात 11:55 बजे कोलकाता पहुंचेगी।
वापसी में (05059) 7 मार्च से 28 मार्च तक प्रत्येक शनिवार को कोलकाता से सुबह 5:00 बजे खुलकर अगले दिन दोपहर 3:45 बजे लालकुआं पहुंचेगी।
यह ट्रेन छपरा, सीवान, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी और किउल सहित अन्य प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी।
सहरसा-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल (05506/05505)
6 मार्च से 15 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को सहरसा से दोपहर 1:20 बजे चलकर 3:30 बजे पूर्णिया कोर्ट पहुंचेगी।
वापसी (05505) 9 मार्च से 17 मार्च तक सोमवार, मंगलवार, शुक्रवार और Saturday को दोपहर 3:00 बजे प्रस्थान कर शाम 6:30 बजे सहरसा पहुंचेगी।
यह ट्रेन मधेपुरा, मुरलीगंज और बनमंखी स्टेशनों पर रुकेगी।
सोगरिया-दानापुर स्पेशल (09803/09804)
1 मार्च को सोगरिया से रात 11:10 बजे रवाना होकर यह ट्रेन अगले दिन रात 11:45 बजे दानापुर पहुंचेगी।
वापसी में 3 मार्च को रात 1:15 बजे दानापुर से खुलकर अगले दिन 1:10 बजे सोगरिया पहुंचेगी।
डानकुनी-पटना स्पेशल (03035/03036)
27 फरवरी और 4 मार्च को डानकुनी से रात 12:30 बजे प्रस्थान कर यह ट्रेन दोपहर 2:45 बजे पटना पहुंचेगी।
वापसी में उसी दिन शाम 4:15 बजे पटना से चलकर अगले दिन सुबह 7:00 बजे डानकुनी पहुंचेगी।
रेलवे का यह कदम त्योहार के दौरान यात्रियों को राहत देने और यात्रा को अधिक सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन की समय-सारणी और उपलब्धता की जानकारी अवश्य जांच लें।


