साउथ सिनेमा के चर्चित कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने आज 26 फरवरी को उदयपुर के आईटीसी होटल्स के मेमेन्टोस में तेलुगु रीति-रिवाज से शादी कर ली। लंबे समय से फैंस इस जोड़ी की शादी का इंतजार कर रहे थे और आखिरकार दोनों ने सात फेरे लेकर एक-दूसरे को जीवनसाथी बना लिया।
शादी की तस्वीरें हुईं वायरल
शादी की पहली तस्वीरें खुद रश्मिका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर कीं, जो तेजी से वायरल हो रही हैं। दुल्हा-दुल्हन के पारंपरिक लुक में दोनों बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए रश्मिका ने कैप्शन में लिखा — “अब मिलिए आप सभी से ‘मेरे पति’ से!”
रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी पूरी तरह तेलुगु परंपरा के अनुसार संपन्न हुई। इससे पहले बीती रात कपल की संगीत सेरेमनी हुई थी, जिसकी झलक सोशल मीडिया पर देखने को मिली। बताया जा रहा है कि रश्मिका ने अपनी शादी में के गाने पर डांस कर विजय को सरप्राइज भी दिया।
रश्मिका का इमोशनल पोस्ट
रश्मिका ने अपनी पोस्ट में लिखा:
“हाय मेरे प्यारों, अब मैं आप सभी को अपने पति मिस्टर विजय देवरकोंडा से मिलाती हूं। यह वह शख्स हैं जिन्होंने मुझे सच्चा प्यार महसूस करना सिखाया। उन्होंने मुझे सिखाया कि सुकून में रहना क्या होता है। वो हमेशा कहते थे कि बड़े सपने देखना बिल्कुल ठीक है… मैं उससे कहीं ज्यादा हासिल कर सकती हूं, जितना मैंने कभी सोचा नहीं था।”
उन्होंने आगे लिखा कि विजय ने उन्हें हमेशा खुलकर जीने, डांस करने और जिंदगी का आनंद लेने के लिए प्रेरित किया। “आज मैं जो भी हूं, जैसी औरत बनने का मैंने सपना देखा था, वो बन पाई क्योंकि आपने मेरा साथ दिया… मैं सच में बहुत शुक्रगुजार हूं।”
विजय देवरकोंडा का भावुक संदेश
वहीं विजय ने भी अपने पोस्ट में रश्मिका के लिए दिल छू लेने वाली बातें लिखीं।
“उसे इस तरह मिस करता था कि लगता था अकेला क्या करूंगा। जब वो आसपास होती है तो दिन बेहतर हो जाता है। सामने बैठती है तो खाना भी ज्यादा अच्छा लगता है। अगर वो साथ वर्कआउट करे तो सब कुछ मजेदार हो जाता है… मैंने अपनी सबसे अच्छी दोस्त पाई है — मेरी पत्नी।”
विजय का यह पोस्ट भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और फैंस दोनों को नई जिंदगी की ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं।
यह शादी न सिर्फ उनके फैंस के लिए खास पल है, बल्कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री के लिए भी एक बड़ी खबर बन गई है। 💍✨


