मार्करम और डिकॉक की धमाकेदार पारी, साउथ अफ्रीका ने 23 गेंद रहते जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह पक्की की

अहमदाबाद: सुपर 8 के अहम मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से मात देते हुए अपनी लगातार छठी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका ने पॉइंट्स टेबल में टॉप पोज़िशन हासिल कर ली और सेमीफाइनल में अपनी जगह भी पक्की कर ली।

वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 176 रनों का स्कोर बनाया। टीम की पारी शुरुआत में लड़खड़ाई और 83 रन पर 7 विकेट गिर चुके थे। हालांकि जेसन होल्डर (49 रन, 31 गेंद) और रोमारियो शेफर्ड (52*, 37 गेंद) की नाबाद साझेदारी ने टीम को संभाला। शेफर्ड टी20 विश्व कप में नंबर 9 पर अर्धशतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए।

इसके जवाब में साउथ अफ्रीका ने आसानी से 177 रनों का लक्ष्य हासिल किया। सलामी बल्लेबाज एडम मार्करम (82, 46 गेंद) और क्विंटन डिकॉक (47, 24 गेंद) ने शानदार शुरुआत की। 8वें ओवर में पहला विकेट गिरा, लेकिन रिकल्टन (45*, 28 गेंद) के साथ मार्करम की नाबाद साझेदारी ने टीम को 23 गेंदे रहते ही जीत दिला दी।

साउथ अफ्रीका की यह जीत टीम की लगातार छठी और सुपर 8 में दबदबे का प्रतीक रही।


 

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न, दो टीमों ने राज्य स्तरीय मुकाबले के लिए किया क्वालीफाई

    Share Add as a preferred…

    15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, इंटरनेशनल डेब्यू में तोड़ा सचिन-शेफाली का रिकॉर्ड

    Share Add as a preferred…