होली पर घर जाने की टेंशन खत्म! रेलवे चलाएगा 1244 स्पेशल ट्रेनें; बिहार को मिली सबसे ज्यादा 275 ट्रेनें—चेक करें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली/पटना | 25 फरवरी, 2026: होली के त्यौहार पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने बड़ा तोहफा दिया है। रेल मंत्रालय ने यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए देशभर में 1244 होली स्पेशल ट्रेन ट्रिप्स चलाने का एलान किया है। खास बात यह है कि इस बार भी रेलवे के नक्शे पर बिहार केंद्र में है। पूर्व मध्य रेलवे (ECR) सबसे अधिक 275 ट्रिप्स का संचालन करेगा, जो बिहार और झारखंड के यात्रियों के लिए बड़ी राहत है।

प्रमुख रूट्स: मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु से सीधी कनेक्टिविटी

​रेलवे ने इन स्पेशल ट्रेनों को 25 फरवरी से 18 मार्च 2026 के बीच चलाने का निर्णय लिया है। मांग बढ़ने पर इन ट्रिप्स की संख्या 1500 तक भी जा सकती है।

  • बिहार के मुख्य हब: पटना, दरभंगा, गया, सहरसा, दानापुर, बरौनी और मुजफ्फरपुर को दिल्ली, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे महानगरों से जोड़ा गया है।
  • रेशमी शहर भागलपुर: भागलपुर के यात्रियों के लिए गांधीधाम-भागलपुर (09451/09452) और मालदा टाउन-आनंद विहार (03435/03436) जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनें शामिल हैं।

ट्रेन नंबर

रूट (कहाँ से कहाँ तक)

संचालन अवधि

02563/02564

बरौनी – नई दिल्ली – बरौनी (दैनिक)

25 Feb – 18 March

03251/03252

दानापुर – SMVT बेंगलुरु – दानापुर (दैनिक)

25 Feb – 18 March

09451/09452

गांधीधाम – भागलपुर – गांधीधाम

01 March – 08 March

03293/03294

पटना – पुरानी दिल्ली – पटना (दैनिक)

05 March – 16 March

03309/03310

धनबाद – पुरानी दिल्ली – धनबाद

03 March – 18 March

08439/08440

पुरी – पटना – पुरी

28 Feb – 15 March

06085/06086

एर्नाकुलम – मुजफ्फरपुर – एर्नाकुलम

25 Feb – 18 March

जोन के अनुसार ट्रेनों का आवंटन

  • पूर्व मध्य रेलवे (ECR): 275 ट्रिप्स (सबसे ज्यादा)
  • उत्तर रेलवे (NR): 204 ट्रिप्स
  • मध्य रेलवे (CR): 129 ट्रिप्स
  • दक्षिण पूर्व रेलवे (SER): 107 ट्रिप्स
  • पश्चिमी रेलवे (WR): 120 ट्रिप्स

VOB अपील: समय पर कराएं रिजर्वेशन

​होली के दौरान ट्रेनों में ‘नो रूम’ की स्थिति बन जाती है। रेलवे ने साफ किया है कि इन स्पेशल ट्रेनों में कन्फर्म सीट सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त कोच भी लगाए जा रहे हैं। यात्री IRCTC की वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए अपनी टिकट बुक कर सकते हैं।

  • Related Posts

    बिहार में ग्रामीण अर्थव्यवस्था का ‘महा-प्लान’: 725 नए हाट-बाजारों से चमकेगी किसानों और जीविका दीदियों की किस्मत; जानें क्या है ‘G-RAM’ योजना

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    गन्ना किसानों के लिए ‘यंत्रीकरण’ की सौगात: कल बिहार की सभी चीनी मिलों में लगेंगे मेगा कैंप; यंत्रों की खरीद पर 3 दिनों में मिलेगा अनुदान, अधिकारियों की फौज तैनात

    Share Add as a preferred…

    Continue reading