बिहार में 6 साल की मासूम के साथ बर्बरता, मंत्री लखेंद्र पासवान ने अस्पताल अधीक्षक को लगाई क्लास

बिहार के दरभंगा में 6 साल की मासूम बच्ची के साथ हुई बर्बरता ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए बिहार सरकार के मंत्री लखेंद्र पासवान पीड़िता के परिवार से मिलने DMCH पहुंचे।


अस्पताल की अव्यवस्था पर मंत्री का गुस्सा

  • अस्पताल में अव्यवस्था और संवेदनहीनता को देखकर मंत्री लखेंद्र पासवान ने अधीक्षक को जमकर फटकारा
  • उन्होंने सख्त हिदायत दी कि यदि पीड़िता के उपचार या रिपोर्ट में किसी भी तरह की लापरवाही पाई गई, तो अधीक्षक के खिलाफ सस्पेंशन की अनुशंसा की जाएगी।
  • मंत्री ने कहा कि प्रशासन को ऐसी घटनाओं में संवेदनशीलता दिखानी चाहिए, न कि फाइलों में उलझना।

रूह कंपा देने वाली वारदात

  • घटना दरभंगा के बेला थाना क्षेत्र की है।
  • पीड़िता, जो कादिराबाद की रहने वाली थी, अपनी ननिहाल बेला गई हुई थी और शाम के वक्त अचानक घर से लापता हो गई।
  • काफी खोजबीन के बाद रात में गांव के बाहर तालाब के पास, कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनकर परिजन पहुंचे।
  • वहां मासूम बच्ची खून से लथपथ हालत में दीवार के सहारे पड़ी मिली, तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी

मंत्री ने अपराधियों को पकड़ने के दिए निर्देश

  • मंत्री लखेंद्र पासवान ने मीडिया से कहा कि यह घटना अत्यंत निंदनीय है।
  • उन्होंने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए कि दोषियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए।
  • पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए सरकार फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए दरिंदों को सजा दिलाएगी।

दलित समाज में भारी आक्रोश

  • मासूम दलित बच्ची के साथ हुई हैवानियत के बाद इलाके में भारी आक्रोश है।
  • परिजन रो-रोकर बुरे हाल में हैं।
  • स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस की गश्त और सतर्कता की कमी के कारण अपराधी बेखौफ हैं।
  • मंत्री ने परिवार को सांत्वना देते हुए हर संभव सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।

 

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में उपभोक्ताओं को मिलेगी निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली, ऊर्जा मंत्री ने की विभागीय योजनाओं की व्यापक समीक्षा

    Share Add as a preferred…

    बिहार में सड़क विकास को नई रफ्तार देने की तैयारी, 3000 किलोमीटर राजमार्ग और 40 से अधिक पुलों के मुद्रीकरण पर मंथन

    Share Add as a preferred…