बिहार में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार ने 9 से अधिक लोगों को रौंदा, 3 की हालत नाजुक

बिहार के समस्तीपुर जिले में सोमवार शाम एक तेज रफ्तार कार ने 9 से अधिक लोगों को कुचल दिया। हादसे में एक महिला समेत तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने कार में जमकर तोड़फोड़ की और उसे सड़क किनारे स्थित तालाब में धकेल दिया।

पूजा के लिए जा रहे थे लोग

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सभी लोग भेरोखड़ा काली मंदिर के पास कारिख बाबा की पूजा में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही वे पोखर के पास पहुंचे, पीछे से तेज रफ्तार में आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटा थी।

हादसे के बाद चालक फरार

हादसे के तुरंत बाद चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि चालक नशे में हो सकता है। मौके पर पहुंची पुलिस कार के नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी है।

तीन की हालत गंभीर

हादसे में घायल सभी लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार तीन लोगों की हालत काफी नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा।

मुआवजे की मांग

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधि और राजनीतिक कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे। पीड़ितों को बेहतर इलाज और उचित मुआवजा देने की मांग उठाई गई है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और फरार चालक की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

  • Related Posts

    गरीबी और डर को हराकर सफलता की ओर – नक्सल प्रभावित इलाके से बिहार पुलिस तक: अमित कुमार की प्रेरक कहानी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading