सुपर 8 में भारत का झटका! साउथ अफ्रीका के जीत के बाद अंक तालिका में गहमागहमी

टी-20 विश्व कप 2026 के सुपर 8 चरण में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 22 फरवरी को मुकाबला हुआ। इस मैच में साउथ अफ्रीका ने भारत को 76 रनों से हरा दिया, जिससे भारतीय टीम को इस टूर्नामेंट में पहली हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले भारत ने लगातार चार मैच जीतकर धमाकेदार शुरुआत की थी।

सुपर 8 के ग्रुप 1 में यह हार भारत के लिए बड़ा झटका साबित हुई। इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका 2 अंक के साथ ग्रुप में पहले स्थान पर पहुंच गई है, जबकि भारत 0 अंक के साथ दूसरे नंबर पर खिसक गया है।

ग्रुप 2 की स्थिति देखें तो पाकिस्तान और न्यूजीलैंड 1-1 अंक के साथ क्रमशः पहले और दूसरे स्थान पर हैं।

साउथ अफ्रीका से मिली इस हार के बाद भारत का सेमीफाइनल में पहुंचना मुश्किल हो गया है। टीम को अब वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत हासिल करनी होगी, अन्यथा सेमीफाइनल की राह बंद हो सकती है। भारतीय टीम को अपनी कमजोरियों पर काम करना होगा, ताकि वर्ल्ड कप जीतने का सपना अधूरा न रहे।

सुपर 8 ग्रुप 1 अंक तालिका (22 फरवरी 2026)

रैंकटीममैच (M)जीत (W)हार (L)अंक (PTS)नेट रन रेट (NRR)फॉर्म
1साउथ अफ्रीका1102+3.800W
2भारत1010-3.800L
वेस्टइंडीज
जिम्बाब्वे

सुपर 8 ग्रुप 2 अंक तालिका (22 फरवरी 2026)

टीममैच (M)जीत (W)हार (L)अंक (PTS)नेट रन रेट (NRR)
इंग्लैंड1102+2.550
न्यूजीलैंड10010.000
पाकिस्तान10010.000
श्रीलंका1010-2.550

 

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न, दो टीमों ने राज्य स्तरीय मुकाबले के लिए किया क्वालीफाई

    Share Add as a preferred…

    15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, इंटरनेशनल डेब्यू में तोड़ा सचिन-शेफाली का रिकॉर्ड

    Share Add as a preferred…