बिहार में बच्चियों के खिलाफ अपराध पर विधायकों में तीखी बहस, राबड़ी देवी ने उठाए गंभीर सवाल

पटना: बिहार विधान परिषद की शुक्रवार की कार्यवाही में बच्चियों के खिलाफ बढ़ते अपराध का मुद्दा गर्मा गया। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि राज्य में छोटी बच्चियों के साथ बलात्कार और हत्या जैसी जघन्य घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने बताया कि केवल फरवरी महीने में ही 35 लड़कियां ऐसी घटनाओं का शिकार हुई हैं और सवाल उठाया कि सरकार इन पर रोक लगाने के लिए क्या ठोस कदम उठा रही है।

एमएलसी सुनील सिंह ने पुलिस और सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अपराध रोकने में पुलिस विफल साबित हो रही है।

जवाब में शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि सरकार इन घटनाओं को गंभीरता से ले रही है और कानून का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं मंत्री लखेंद्र कुमार रोशन ने कहा कि अपराधी चाहे कोई भी हो, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सत्ता पक्ष के जदयू एमएलसी नीरज कुमार ने विपक्ष के आरोपों को भ्रामक बताया और कहा कि बिहार पुलिस अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करती है। उन्होंने फरवरी महीने में हुई घटनाओं का विस्तृत ब्यौरा पेश करते हुए बताया कि उन मामलों में क्या कार्रवाई हुई।

बिहार में बच्चियों के खिलाफ अपराध पर विधायकों में तीखी बहस, राबड़ी देवी ने उठाए गंभीर सवाल

सदन में बच्चियों की सुरक्षा पर हुई इस बहस के दौरान सत्ता और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली।

  • ये भी पढ़े..

    CJP आंदोलन पर बोले जेपी नड्डा: “पेपर लीक पर राजनीति नहीं, संसद में हो चर्चा”; राहुल गांधी पर साधा निशाना

    Share Add as a preferred…

    बी-टेक (लेटरल एंट्री) में नामांकन का पहला सीट आवंटन 25 जुलाई को, 23 जुलाई तक करें चॉइस फिलिंग

    Share Add as a preferred…