सूर्यकुमार यादव बने T20I इतिहास के सबसे सफल कप्तान, भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बनाया नया रिकॉर्ड

2024 टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रोहित शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया। उनके जाने के बाद भारतीय टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव को सौंपी गई। कप्तानी में सूर्या ने शानदार प्रदर्शन किया और टीम इंडिया को कई अहम मुकाबलों में जीत दिलाई। अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी भारत उनके नेतृत्व में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहा है।

नीदरलैंड्स पर जीत के साथ सूर्या ने तोड़ा रोहित का रिकॉर्ड

भारत ने ग्रुप स्टेज के अपने अंतिम मैच में नीदरलैंड्स को 17 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 194 रनों का टारगेट रखा, जिसे नीदरलैंड्स सिर्फ 176 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ सूर्यकुमार यादव ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ जीत प्रतिशत का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

अब सूर्या का जीत प्रतिशत 80.85% हो गया है, जो पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (80.65%) से भी अधिक है। उन्होंने 47 मैचों में कप्तानी करते हुए 38 जीत हासिल की हैं। वहीं रोहित शर्मा ने 62 मैचों में 50 जीत दर्ज की थी। एमएस धोनी और विराट कोहली का जीत प्रतिशत क्रमशः 58.33% और 64% रहा।

टीम इंडिया ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

नीदरलैंड्स के खिलाफ जीत के साथ भारत टी20 वर्ल्ड कप में लगातार 12 मैच जीतने वाली पहली टीम बन गई है। भारत ने 2022 टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड से हारने के बाद अब तक लगातार जीत के नए इतिहास रचे हैं।

फैंस की उम्मीद है कि इस बार भी टीम इंडिया बिना कोई मैच हारे ट्रॉफी डिफेंड करने में सफल रहे और इतिहास रचे।


 

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न, दो टीमों ने राज्य स्तरीय मुकाबले के लिए किया क्वालीफाई

    Share Add as a preferred…

    15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, इंटरनेशनल डेब्यू में तोड़ा सचिन-शेफाली का रिकॉर्ड

    Share Add as a preferred…