वैभव सूर्यवंशी 10वीं बोर्ड परीक्षा से हुए बाहर, पिता ने बताया असली कारण

आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस बार अपनी 10वीं की बोर्ड परीक्षा नहीं दे रहे हैं। इस खबर ने सोशल मीडिया और क्रिकेट जगत में कई तरह की अटकलें बढ़ा दी थीं।

अब वैभव के पिता संजीव सूर्यवंशी ने इस विषय में खुलासा करते हुए अफवाहों को विराम दिया।


पिता ने बताया कारण

संजीव सूर्यवंशी ने कहा कि वैभव इस समय राजस्थान रॉयल्स के साथ नागपुर में प्रैक्टिस कर रहे हैं। पिता के अनुसार:

“इस साल उसके एग्जाम को लेकर बहुत हाइप थी, इसलिए उसने उन्हें छोड़ने का फैसला किया है और अगले साल एग्जाम देगा। अगर वह एग्जाम देता तो ध्यान नहीं लगा पाता। वैभव जब स्कूल में था तो पढ़ाई में अच्छा था। उसे सभी सब्जेक्ट में 90% से ज्यादा नंबर आते थे, लेकिन अब उसकी प्रायोरिटी क्रिकेट है।”

संजीव सूर्यवंशी ने यह भी कहा कि उनके बेटे के खेल पर अफवाहों का कोई असर नहीं पड़ता।


आईपीएल 2026 की तैयारी में व्यस्त

वैभव सूर्यवंशी इस समय राजस्थान रॉयल्स के साथ प्रैक्टिस कर रहे हैं। फ्रेंचाइजी लगातार उनके अभ्यास और लंबी-लंबी छक्कों के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर रही है।

वैभव ने आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स के लिए बतौर सलामी बल्लेबाज शानदार प्रदर्शन किया था। उनका शतक आज भी क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय है। अगर वैभव इसी फॉर्म में बने रहते हैं, तो जल्द ही उन्हें टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका मिल सकता है।


 

  • Related Posts