11 दिन बाद तिहाड़ जेल से रिहा हुए राजपाल यादव, बोले– “कानूनी प्रक्रिया में करता रहूंगा सहयोग”

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव करीब 11 दिन बाद तिहाड़ जेल से रिहा हो गए हैं। चेक बाउंस मामले में सरेंडर करने के बाद वे न्यायिक हिरासत में थे। 16 फरवरी को उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई हुई, जिसके बाद अदालत ने उन्हें राहत दी। 17 फरवरी को वे जेल से बाहर आ गए।

जेल से बाहर आते ही जताई खुशी

जेल से रिहाई के बाद राजपाल यादव ने मीडिया से बातचीत में खुशी जाहिर की और अपने समर्थकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा,
“मुझे बॉलीवुड में करीब 30 साल हो गए हैं। देशभर के लोगों ने हमेशा मेरा साथ दिया है। कोर्ट के जहां-जहां आदेश मिले, मैं हर जगह उपस्थित हुआ हूं और आगे भी होता रहूंगा। कानूनी प्रक्रिया पर ज्यादा कुछ नहीं कहूंगा, लेकिन मुझे सभी का प्यार मिला है।”

उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर भी उन्हें भरपूर समर्थन मिला है, जिसके लिए वे आभारी हैं। उनके मुताबिक, उनका रिश्ता दर्शकों से सिर्फ मनोरंजन का है और वे हर कानूनी प्रक्रिया में पूरा सहयोग करेंगे।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, वर्ष 2010 में एक फिल्म निर्माण के लिए राजपाल यादव ने एक कारोबारी से लगभग 5 करोड़ रुपये उधार लिए थे। फिल्म के फ्लॉप होने के बाद वे तय समय पर रकम नहीं चुका सके। ब्याज और अन्य देनदारियों के चलते यह राशि बढ़कर करीब 9 करोड़ रुपये हो गई।

भुगतान न कर पाने की स्थिति में उन्होंने 5 फरवरी को अदालत में सरेंडर किया था। इससे पहले भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए उन्होंने जमानत की अपील की थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था। बाद में नियमित जमानत मिलने के बाद उन्हें राहत मिली और वे जेल से बाहर आ सके।


 

  • Related Posts

    बिहार में मैट्रिक परीक्षा शुरू, देरी से आने वाले कई परीक्षार्थी केंद्र में प्रवेश से वंचित

    Share Add as a preferred…

    Continue reading