विपक्षी एकता की सफल बैठक से महागठबंधन खुश: आरजेडी का तंज, कहा : बीजेपी खो चुकी है मानसिक संतुलन

पटना: विपक्षी एकता की पहली बैठक समाप्त होने के बाद सत्तापक्ष की तरफ से लगातार बयानबाजी हो रही है और बीजेपी पर तंज कसा जा रहा है। अब आरजेडी विधायक भाई वीरेन्द्र ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है।

विपक्षी एकता पर बीजेपी द्वारा लगातार सवाल उठाए जाने के बाद आरजेडी विधायक भाई वीरेन्द्र ने पलटवार करते हुए कहा कि महामंथन के बाद अब बीजेपी का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। बीजेपी के नेता लगातार गलत बयानबाजी कर रहे हैं। बिहार आंदोलन की धरती रही है लिहाजा अब यहां से बीजेपी के खिलाफ जन आंदोलन शुरू हो चुका है।

भाई वीरेन्द्र ने ये भी कहा कि पटना में विपक्षी एकता की पहली बैठक होने के बाद अब अगली बैठक शिमला में होगी, जहां कई मुद्दों पर चर्चा किया जाएगा। वहीं, सत्तापक्ष के बयानों के बाद बीजेपी की तरफ से भी लगातार पलटवार किया जा रहा है।

  • Related Posts

    रोहतास में पीके का ‘पावर पंच’! “बच्चों की बात छोड़िए, बिहार में तो मुख्यमंत्री ही पलायन कर रहे हैं”; 1 करोड़ नौकरी के वादे पर नीतीश को घेरा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    पटना मेट्रो के ‘प्रायोरिटी कॉरिडोर’ पर बढ़ा कदम! खेमनीचक से मलाही पकड़ी तक हाई-लेवल चेकिंग; अब बस कुछ ही दूर है सफर

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *