
कोलंबो के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जा रहा है। पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पाकिस्तान ने अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है।
वहीं, भारतीय टीम ने इस हाई-वोल्टेज मुकाबले के लिए दो बड़े बदलाव किए हैं। अभिषेक शर्मा पूरी तरह फिट होकर टीम में लौट आए हैं। उनके आने से संजू सैमसन बेंच पर बैठ गए हैं। इसके अलावा, पिच को ध्यान में रखते हुए कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अर्शदीप सिंह की जगह एक अतिरिक्त स्पिनर को शामिल किया है। कुलदीप यादव को पाकिस्तान के बैटिंग ऑर्डर को चुनौती देने की जिम्मेदारी दी गई है।
हेड टू हेड रिकॉर्ड
टी-20 इंटरनेशनल में भारत और पाकिस्तान की टीमें कुल 16 बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इनमें से भारत ने 13 मुकाबले जीतकर हावी रही है, जबकि पाकिस्तान केवल 3 बार विजयी रही है। एशिया कप 2025 में भी भारत ने पाकिस्तान को तीन बार मात दी थी। हालांकि, टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने एक बार भारत को 10 विकेट से हराया था।
टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव


