टी20 वर्ल्ड कप 2026: भारत मुकाबले से पहले बाबर आजम की युवा खिलाड़ियों को खास सलाह

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार, 15 फरवरी को पाकिस्तान की टीम अपने चिर प्रतिद्वंद्वी भारत से भिड़ने के लिए तैयार है। इस महामुकाबले से पहले पाकिस्तान के पूर्व कप्तान Babar Azam ने टीम के युवा खिलाड़ियों को अहम सलाह दी है।

पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में भारत को सिर्फ एक बार हराया है, और वह जीत बाबर आजम की कप्तानी में आई थी। ऐसे में एक बार फिर भारत के खिलाफ जीत दर्ज करना टीम के लिए बड़ी चुनौती रहने वाली है।

असरदार जीत नहीं हुई हासिल

पाकिस्तान की हालिया फॉर्म पर नजर डालें तो टीम इस फॉर्मेट में लगातार प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं कर पाई है। टी20 रैंकिंग में भारत जहां नंबर 1 पर काबिज है, वहीं पाकिस्तान छठे स्थान पर है। ग्रुप ए में पाकिस्तान ने नीदरलैंड्स और अमेरिका के खिलाफ जीत तो दर्ज की, लेकिन वे जीतें बहुत ज्यादा दमदार नहीं रहीं।

माइंडसेट का अहम रोल

भारत-पाकिस्तान मुकाबला सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि भावनाओं और दबाव से भरा इवेंट होता है। ऐसे मैच में खिलाड़ियों का माइंडसेट सबसे अहम होता है। कई बार अनुभवहीन खिलाड़ी नर्वस हो जाते हैं, जबकि कुछ युवा खिलाड़ी बड़े मंच पर बेखौफ प्रदर्शन कर हीरो बन जाते हैं।

हाई इंटेंसिटी मुकाबले पर बाबर का बयान

आईसीसी से बातचीत में बाबर आजम ने कहा,
“जैसा आपने कहा, पाकिस्तान और इंडिया के मैच हमेशा हाई इंटेंसिटी वाले होते हैं। पूरी दुनिया, सभी फैंस, सब शामिल होते हैं। फिर मैच एक अलग लेवल पर चला जाता है। उम्मीदें भी एक अलग स्तर पर पहुंच जाती हैं।”

टेंशन-फ्री रहने की सलाह

बाबर ने आगे कहा कि इतने बड़े मुकाबले में बाहरी शोर से दूरी बनाए रखना बेहद जरूरी है।
“मैं कई ऐसे मैचों का हिस्सा रहा हूं। हमने सीखा है कि खुद को कूल और रिलैक्स रखना बहुत जरूरी है। जितना कम हम बाहर का शोर सुनते हैं और जितना ज्यादा खुद को संतुलित रखते हैं, उतना ही बेहतर प्रदर्शन कर पाते हैं। हमने जो अनुभव हासिल किया है, वह हम युवा खिलाड़ियों के साथ साझा करते हैं। हां, उत्साह जरूरी है, लेकिन खुद को टेंशन-फ्री रखना सबसे अहम है।”

भारत के खिलाफ सुपर संडे का यह मुकाबला एक बार फिर रोमांच और दबाव से भरपूर होने वाला है, जहां पाकिस्तान की युवा टीम पर खुद को साबित करने की बड़ी जिम्मेदारी होगी।

  • Related Posts

    रामजानीपुर आरसीसी चैंपियंस ट्रॉफी सीजन-1: रोमांचक फाइनल में रामजानीपुर पंचायत बनी चैंपियन

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    जमुई के अखाड़े में ‘माटी का बल’: 188 पहलवानों का दंगल शुरू; डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी बोले- ‘समृद्धि बढ़ाएगा खेल’, श्रेयसी सिंह का लक्ष्य- ओलंपिक

    Share Add as a preferred…

    Continue reading