तेज प्रताप का बड़ा बयान: पूर्व IPS अमिताभ दास पर भड़के; बोले- ‘निशांत शरीफ लड़का है, सीएम के बेटे पर बिना सबूत आरोप लगाना गलत’

  • अमिताभ दास पर वार: जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने पुलिस कार्रवाई को ठहराया सही; कहा- ‘मेरे खिलाफ भी बोलते थे उल्टा-पुल्टा, सरकार ने देर से ही सही लेकिन दुरुस्त कदम उठाया’
  • नीतीश के बेटे का बचाव: सीएम पुत्र निशांत कुमार के समर्थन में उतरे तेज प्रताप; बोले- वो सुलझे हुए इंसान हैं, उन पर बेबुनियाद आरोप लगाना ठीक नहीं
  • सम्राट चौधरी को नसीहत: लॉ एंड ऑर्डर पर सरकार को घेरा, लेकिन डिप्टी सीएम के लिए दिखाई नरमी; कहा- सम्राट युवा हैं, हम उन्हें सपोर्ट करते हैं, पर बिहार के हालात सुधारें

द वॉयस ऑफ बिहार (पटना)

​पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के घर हुई छापेमारी और हिरासत में लिए जाने के मामले पर बिहार की राजनीति गरमा गई है। इस बीच, जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) ने एक चौंकाने वाला बयान दिया है। अक्सर सरकार के खिलाफ बोलने वाले तेज प्रताप ने इस मामले में पुलिस की कार्रवाई का खुलकर समर्थन किया है और अमिताभ दास को जमकर खरी-खोटी सुनाई है

“मेरे बारे में भी बोलते थे, निशांत पर आरोप गलत”

​तेज प्रताप यादव ने कहा कि अमिताभ दास को बिना सिर-पैर की (अल-बल) बयानबाजी करने की आदत है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का बचाव करते हुए कहा कि वे एक शरीफ इंसान हैं।

  • बयान: तेज प्रताप ने कहा, “कुछ दिन पहले मेरे बारे में भी उल्टा-पुल्टा बोल रहे थे, जिसका कोई तथ्य नहीं था। अभी निशांत को लेकर जो बोल रहे हैं, वो पूरी तरह गलत और बेबुनियाद है। मैं इसका खंडन करता हूं। निशांत एक सुलझे हुए व्यक्ति हैं और अच्छे घर से हैं। उन पर आरोप सिद्ध नहीं हुए हैं।”

“देर आए, दुरुस्त आए”

​तेज प्रताप ने पुलिस की कार्रवाई को सही बताते हुए कहा कि ऐसे लोगों को बोलने का कोई अधिकार नहीं है जो बिना सोचे-समझे किसी पर भी आरोप लगा दें। उन्होंने कहा, “सरकार ने जो कदम उठाया है, वो पहले उठाना चाहिए था। खैर, देर आए लेकिन दुरुस्त कार्रवाई हुई है।”

सम्राट चौधरी को ‘सपोर्ट’ और नसीहत

​एक तरफ जहां तेज प्रताप ने पुलिस कार्रवाई का समर्थन किया, वहीं दूसरी तरफ उन्होंने बिहार की गिरती कानून-व्यवस्था (Law & Order) पर चिंता जताई। हालांकि, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के लिए उनका रुख थोड़ा नरम दिखा।

  • युवा नेतृत्व: तेज प्रताप ने कहा, “सम्राट चौधरी जी युवा हैं, हम उनको सपोर्ट करते हैं कि वे आगे बढ़ें। लेकिन बिहार के हालात बद से बदतर हैं। मेरी उनसे यही अपील है कि जो माहौल बना है, उसे जल्द सुधारें और अपनी जिम्मेदारी निभाएं।”

तेज प्रताप का सीएम के बेटे के पक्ष में खड़ा होना राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय है।

  • Related Posts

    भागलपुर के लैलख में ‘लेडी डॉन’ का राज फाश: घर में छिपा रखा था हथियारों का जखीरा और 4.20 लाख कैश; पति के साथ मिलकर बड़ी वारदात की थी तैयारी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading