बिहार का डंका: खेल को बढ़ावा देने में देश का ‘बेस्ट स्टेट’ बना बिहार; सुनील गावस्कर की जूरी ने लगाई मुहर, CM नीतीश को दिया श्रेय

  • ‘स्पोर्ट्स स्टार एसेस अवार्ड्स 2026’ में बिहार का चयन; सीएम नीतीश कुमार से डेलीगेशन ने की मुलाकात
  • अभिनव बिंद्रा और विश्वनाथन आनंद जैसे दिग्गजों वाली जूरी ने माना बिहार का लोहा; राष्ट्रीय स्तर पर हो रही तारीफ
  • उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और खेल मंत्री श्रेयसी सिंह की मौजूदगी में सीएम ने जताया आभार

द वॉयस ऑफ बिहार (पटना)

​बिहार अब सिर्फ राजनीति ही नहीं, बल्कि खेल के मैदान में भी अपनी अलग पहचान बना रहा है। राज्य सरकार द्वारा खिलाड़ियों और खेल इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए किए जा रहे प्रयासों को अब राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी मान्यता मिली है। ‘स्पोर्ट्स स्टार एसेस अवार्ड्स 2026’ (Sportstar Aces Awards 2026) में बिहार को ‘बेस्ट स्टेट प्रमोटिंग स्पोर्ट्स’ (Best State Promoting Sports) चुना गया है।

​गुरुवार (12 फरवरी 2026) को सीएम आवास के ‘संकल्प’ सभागार में स्पोर्ट्स स्टार एसेस के एक डेलीगेशन ने मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर उन्हें इस उपलब्धि की जानकारी दी।

सुनील गावस्कर की जूरी ने चुना बिहार को

​यह सम्मान इसलिए भी खास है क्योंकि इसका फैसला खेल जगत की दिग्गज हस्तियों ने किया है। डेलीगेशन ने बताया कि इस अवार्ड की जूरी के चेयरमैन महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर हैं। उनके साथ जूरी में ये दिग्गज शामिल हैं:

  • ​ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट अभिनव बिंद्रा
  • ​शतरंज के जादूगर विश्वनाथन आनंद
  • ​निशानेबाज अंजलि भागवत
  • ​बैडमिंटन खिलाड़ी अपर्णा पोपट
  • ​पूर्व हॉकी कप्तान एम०एम० सोमैया

​जुरी ने माना है कि नेशनल लेवल पर स्पोर्ट्स डेवलपमेंट में बिहार ने लगातार तरक्की की है।

सीएम ने बिहारवासियों की तरफ से कहा ‘शुक्रिया’

​डेलीगेशन ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनके नेतृत्व में खेल की तरक्की के लिए किए जा रहे कार्यों की देशभर में सराहना हो रही है। इस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रतिनिधिमंडल को धन्यवाद दिया और पूरे बिहारवासियों की तरफ से उनका आभार व्यक्त किया।

ये दिग्गज रहे मौजूद

​इस मौके पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह, खेल विभाग के सचिव महेन्द्र कुमार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविन्द्रण शंकरण, पूर्व हॉकी कप्तान एम०एम० सोमैया और स्पोर्ट्स स्टार मैगजीन के चीफ एडिटर आनंद सेन गुप्ता समेत कई वरीय अधिकारी मौजूद थे।

  • ये भी पढ़े..

    टीएनबी कॉलेजिएट मैदान में पार्क निर्माण का विरोध, बच्चों के खेल मैदान को बचाने सड़क पर उतरे स्थानीय लोग

    Share Add as a preferred…

    अमडंडा थाना का कथित वीडियो वायरल, थाने के भीतर युवक के नशा सेवन का दावा; पुलिस पर रिश्वत लेकर छोड़ने के आरोप

    Share Add as a preferred…