बिहार विधानसभा बजट सत्र: आज जल संसाधन समेत कई विभागों की अनुदान मांगों पर चर्चा, हंगामे के आसार

बिहार विधानसभा के बजट सत्र में आज वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए जल संसाधन विभाग सहित कई विभागों की अनुदान मांगों पर चर्चा होगी। चर्चा के बाद सरकार की ओर से जवाब भी दिया जाएगा। जिन विभागों की अनुदान मांगें आज सदन में रखी जानी हैं, उनमें से अधिकांश विभागों की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और मंत्री विजय चौधरी के पास है।

वहीं दूसरी ओर, सदन में कानून-व्यवस्था के मुद्दे को लेकर विपक्ष के हंगामे के आसार भी जताए जा रहे हैं। पिछले दिनों भी इसी मुद्दे पर विपक्ष ने सरकार को घेरा था और आज की कार्यवाही के दौरान भी तीखी बहस होने की संभावना है। ऐसे में बजट सत्र का आज का दिन राजनीतिक रूप से काफी अहम माना जा रहा है।

  • ये भी पढ़े..

    भरत तिवारी एनकाउंटर पर अब आर-पार की लड़ाई! 24 जून को बिलौटी में होगी सर्व समाज महापंचायत, 10 हजार लोगों के जुटने का दावा

    Share Add as a preferred…

    पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत भूषण तिवारी के परिजनों ने प्रशांत किशोर से लगाई न्याय की गुहार

    Share Add as a preferred…