पटना सिविल कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, सुबह का कामकाज ठप

पटना सिविल कोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से गुरुवार को हड़कंप मच गया। 12 फरवरी 2026 की सुबह कोर्ट के रजिस्ट्रार को फोन पर धमकी दी गई कि पूरी बिल्डिंग को विस्फोट से उड़ा दिया जाएगा। 24 घंटे के भीतर यह दूसरी धमकी है, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट मोड में आ गईं।

सुबह का सत्र रहा बंद

धमकी मिलते ही कोर्ट प्रशासन ने एहतियातन सुबह के सत्र का सारा कामकाज रोक दिया। कोर्ट परिसर को खाली कराया गया और पुलिस, बम निरोधक दस्ता व डॉग स्क्वायड की टीमों ने पूरे परिसर की सघन तलाशी ली। जांच के बाद स्थिति सामान्य पाए जाने पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए दोपहर के सत्र से अदालती कार्यवाही दोबारा शुरू कर दी गई।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

लगातार मिल रही धमकियों ने न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पिछले कुछ दिनों में पटना सिविल कोर्ट को कई बार बम की धमकियां मिल चुकी हैं, जिनमें फोन कॉल और ईमेल दोनों माध्यम शामिल रहे हैं। प्रशासन ने मामले की जांच तेज कर दी है और जिम्मेदार लोगों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की बात कही है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

  • ये भी पढ़े..

    भरत तिवारी एनकाउंटर केस में नया खुलासा, इलाज करने वाले डॉक्टर के बयान ने बढ़ाए कई सवाल

    Share Add as a preferred…

    भारतीय रेलवे का बड़ा फैसला: 631 रूट किलोमीटर पर लगेगा ‘कवच’, ₹270 करोड़ की परियोजना को मंजूरी

    Share Add as a preferred…