राष्ट्रीय अध्यक्ष बनकर विधानसभा लौटे नितिन नबीन, सरकार-विपक्ष ने दी शुभकामनाएं

बिहार विधानसभा में नितिन नबीन का गर्मजोशी से स्वागत

बिहार विधानसभा की कार्यवाही के दौरान बांकीपुर से बीजेपी विधायक और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के सदन में पहुंचते ही माहौल स्वागतपूर्ण हो गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद वह पहली बार विधानसभा पहुंचे, जिस पर सदन में मौजूद सदस्यों ने उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया। सरकार की ओर से डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार चौधरी ने उनका औपचारिक स्वागत किया।

दरअसल, पटना के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक नितिन नबीन हाल ही में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है, लेकिन विधायक पद से अब तक इस्तीफा नहीं दिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका पहला विधानसभा दौरा था, जिसे लेकर सत्ताधारी दल के नेताओं में उत्साह देखा गया।

विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने भी उनका स्वागत करते हुए कहा कि यह सदन के लिए गर्व का विषय है कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वयं विधानसभा के सदस्य हैं। उन्होंने सभी दलों के सदस्यों से आग्रह किया कि वे एक-एक कर नितिन नबीन को बधाई दें।

इसके बाद मंत्री विजय कुमार चौधरी ने सबसे पहले उन्हें बधाई दी। फिर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी सहित विभिन्न दलों के कई विधायकों ने नितिन नबीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं दीं। सदन में इस दौरान सौहार्दपूर्ण माहौल देखने को मिला।

  • Related Posts

    भागलपुर में गांजा तस्कर गिरफ्तार: मोजाहिदपुर पुलिस की कार्रवाई; छोटी हसनगंज का मुकेश कुमार 100 ग्राम गांजा के साथ धराया

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    भागलपुर में लॉ कॉलेज की प्रोफेसर से झपटमारी: टोटो पर चेक कर रही थीं लोकेशन, तभी बाइक सवार उड़ा ले गए मोबाइल; CCTV खंगाल रही पुलिस

    Share Add as a preferred…

    Continue reading