जहानाबाद| बिहार बोर्ड की इंटर परीक्षा के दौरान जहानाबाद में मंगलवार को एक अनोखा नजारा दिखा। एक नवविवाहित छात्रा शादी की रस्में पूरी होते ही विदाई कराने की जगह सीधे परीक्षा केंद्र पहुंच गई। उसे शादी के जोड़े में देख वहां मौजूद हर शख्स दंग रह गया।
1. मंडप से सीधे एग्जामिनेशन हॉल
मामला शहर के गौतम बुद्ध इंटर विद्यालय का है।
- सीन: छात्रा वर्षा कुमारी जब लाल जोड़े और हाथों में मेहंदी लगाए सेंटर पर पहुंची, तो वहां अफरातफरी मच गई।
- भीड़: दुल्हन को परीक्षा देते देख सेंटर के बाहर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। लोग मोबाइल निकालकर फोटो और वीडियो बनाने लगे।
- पुलिस: भीड़ इतनी बढ़ गई कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को मोर्चा संभालना पड़ा और भीड़ को हटाना पड़ा।
2. रतनी की वर्षा, गया में शादी
छात्रा वर्षा कुमारी रतनी प्रखंड के खैरा गांव की रहने वाली है।
- शादी: उसकी शादी गया जिले के पहाड़पुर गांव में तय हुई थी। बीती रात बारात आई और सुबह शादी संपन्न हुई।
- जुनून: सुबह विदाई का वक्त था और दूसरी तरफ इतिहास (History) का पेपर। वर्षा ने परिजनों को साफ कह दिया कि पहले पेपर दूंगी, फिर ससुराल जाऊंगी। परिवार ने भी बेटी का साथ दिया और उसे सीधे मंडप से सेंटर पहुंचा दिया।
3. ‘करियर’ के आगे रस्में भी फीकी
वर्षा के इस कदम की हर जगह तारीफ हो रही है।
- सलाम: सेंटर पर तैनात पुलिसकर्मियों और वीक्षकों ने वर्षा के जज्बे को सलाम किया। उन्होंने कहा कि यह समाज के लिए एक बड़ा संदेश है कि बेटियां अब अपनी पढ़ाई और भविष्य को लेकर कितनी जागरूक हैं।


