पटना | बिहार में प्रवर्तन अवर निरीक्षक (ESI) बनने की रेस अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। आयोग के विशेष कार्य पदाधिकारी किरण कुमार ने बताया कि शारीरिक जांच परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का साक्षात्कार (Interview) इसी महीने आयोजित किया जाएगा।
1. डायरी में नोट कर लें ये तारीखें
अगर आपने फिजिकल टेस्ट पास कर लिया है, तो अब इंटरव्यू की तैयारी शुरू कर दें।
- इंटरव्यू की तारीख: 24 फरवरी से 27 फरवरी 2026 तक।
- एडमिट कार्ड: अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से 14 फरवरी से अपना प्रवेश-पत्र (Admit Card) डाउनलोड कर सकते हैं।
2. 4 घंटे में 25 KM चलना था, 2 लड़के फेल; लड़कियां 100% पास
सोमवार (9 फरवरी) को पटना के वेटनरी कॉलेज ग्राउंड में अभ्यर्थियों की शारीरिक क्षमता की कड़ी परीक्षा ली गई।
- टास्क: पुरुषों को 4 घंटे में 25 किमी और महिलाओं को 4 घंटे में 14 किमी पैदल चलना था।
- दमखम: इस परीक्षा में 66 महिलाएं शामिल हुईं और सभी ने दौड़ (पैदल चाल) पूरी कर ली। वहीं, 127 पुरुषों में से 2 अभ्यर्थी फेल हो गए।
- कुल पास: शारीरिक और माप जांच के बाद कुल 191 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं।
3. अब क्या होगा?
फिजिकल टेस्ट में पास हुए इन 191 अभ्यर्थियों के दस्तावेजों (Documents) की जांच चल रही है। जो इसमें सही पाए जाएंगे, सिर्फ उन्हें ही इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। सफल अभ्यर्थियों की लिस्ट वेबसाइट पर जारी की जाएगी।


