भागलपुर DM का फरमान: खाली जमीन पर भी लगेगा टैक्स, 20 फरवरी के बाद सड़क पर कचरा फेंका तो खैर नहीं; शादी में 10 बजे के बाद डीजे-पटाखा बैन

भागलपुर| भागलपुर को स्मार्ट और व्यवस्थित बनाने के लिए सोमवार (9 फरवरी 2026) को जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने नगर निगम और जिले के सभी नगर निकायों की क्लास लगाई। समीक्षा भवन में हुई बैठक में डीएम ने होल्डिंग टैक्स से लेकर ट्रैफिक और सफाई तक कई कड़े फैसले लिए हैं।

1. खाली जमीन का भी देना होगा टैक्स, कैंप लगेंगे

​अब शहर में खाली प्लॉट रखने वालों की जेब ढीली होगी। डीएम ने खाली जमीनों पर टैक्स वसूलने का निर्देश दिया है।

  • रेट फिक्स: नगर निगम में ₹3, नगर परिषद में ₹2 और नगर पंचायत में ₹1 प्रति वर्ग मीटर (सालाना) टैक्स लगेगा।
  • दोबारा जांच: सभी भवनों का फिर से सर्वे होगा। जिनका टैक्स कम आ रहा है या असेसमेंट गलत है, उसे ठीक किया जाएगा। इसके लिए जगह-जगह कैंप लगाए जाएंगे।

2. दुकानदार ध्यान दें: 20 फरवरी तक सुधर जाएं

​डीएम ने शहर की सफाई को लेकर ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई है।

  • डेडलाइन: 20 फरवरी के बाद अगर किसी दुकान या कमर्शियल कॉम्प्लेक्स के आगे कचरा मिला, तो सीधे कार्रवाई होगी।
  • नियम: हर दुकानदार को अपनी दुकान के आगे डस्टबिन रखना अनिवार्य है। डस्टबिन पर दुकान का नंबर भी लिखा होना चाहिए।
  • पीली-लाल पट्टी: फुटपाथ दुकानदारों के लिए सड़क किनारे पीली पट्टी (Yellow Line) और ग्राहकों की बाइक खड़ी करने के लिए लाल पट्टी (Red Line) बनाई जाएगी। इसके बाहर जाने पर चालान कटेगा।

3. शादी-ब्याह में अब मनमानी नहीं

​लगन के सीजन में शोर-शराबे पर लगाम कसने के लिए प्रशासन सख्त हो गया है।

  • नाइट कर्फ्यू: रात 10:00 बजे के बाद बारात में बैंड-बाजा, डीजे या पटाखे फोड़ने पर पूरी तरह रोक रहेगी।
  • ड्रोन: शादी की शूटिंग के लिए बिना अनुमति के तय ऊंचाई से ऊपर ड्रोन नहीं उड़ा सकेंगे।
  • मैरिज हॉल: विवाह भवनों को अपना कचरा खुद डिस्पोज करना होगा। सड़क पर गंदगी फैलाने पर लाइसेंस खतरे में पड़ सकता है।

4. टोटो के लिए ‘लक्ष्मण रेखा’, प्लास्टिक पर रेड

  • जाम से मुक्ति: टोटो (ई-रिक्शा) की मनमानी रोकने के लिए मोड़ पर क्रॉसिंग लाइन बनेगी। टोटो को अपनी लेन में ही चलना होगा।
  • पॉलीथिन बैन: एसडीओ (SDO) को प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ लगातार छापेमारी करने का आदेश दिया गया है।

5. अच्छी खबर: बनेंगे 4 नए पार्क

​अमृत योजना (Amrut Yojana) के तहत भागलपुर नगर निगम क्षेत्र में 4 नए पार्क बनाए जाएंगे। साथ ही शहर की सभी हाई मास्ट लाइटों की जांच कर उन्हें दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया है।

बैठक में ये थे मौजूद:

नगर आयुक्त किसलय कुशवाहा, डीडीसी, एसडीएम और सभी नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी बैठक में शामिल रहे।

  • Related Posts

    बेतिया में PK का डबल अटैक: बोले- 2 महीने में ही बिहार में ‘गुंडाराज’ और भ्रष्टाचार की वापसी; राहुल गांधी के समर्थन में भी खुलकर आए

    Share Add as a preferred…

    Continue reading