भागलपुर के स्कूल में प्रैक्टिकल के नाम पर ‘वसूली’: अकबरनगर में हर छात्र से 750 रुपए मांगने का आरोप; ग्रामीणों ने DM को लिखी चिट्ठी, HM बोले- मेरे खिलाफ साजिश

भागलपुर (अकबरनगर) | जिले के अकबरनगर प्रखंड स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय, किसनपुर में प्रैक्टिकल परीक्षा के नाम पर अवैध वसूली का मामला गरमा गया है। ग्रामीणों और अभिभावकों ने हेडमास्टर (HM) पर छात्रों की जेब काटने का गंभीर आरोप लगाया है।

क्या है पूरा मामला? 750 रुपए का रेट फिक्स!

​नाराज अभिभावकों ने शनिवार को जिलाधिकारी (DM) और जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) को एक सामूहिक आवेदन सौंपा है।

  • आरोप: आवेदन में कहा गया है कि एचएम संजीव कुमार प्रैक्टिकल परीक्षा के नाम पर प्रति छात्र 750 रुपये की अवैध वसूली कर रहे हैं।
  • नियम: ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी नियम के मुताबिक प्रैक्टिकल के लिए कोई पैसा नहीं लेना है, फिर भी नियमों को ताक पर रखकर यह खेल चल रहा है।

HM की सफाई: “एक पैसा नहीं लिया, स्कूल की राजनीति है”

​उधर, एचएम संजीव कुमार ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।

  • बचाव: उन्होंने कहा, “छात्र-छात्राओं से परीक्षा के नाम पर एक भी रुपया नहीं लिया गया है। यह आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं।”
  • साजिश: एचएम ने आशंका जताई है कि स्कूल के ही कुछ शिक्षकों की आंतरिक राजनीति (Internal Politics) के कारण उन्हें फंसाने के लिए इस मामले को तूल दिया जा रहा है। जांच में सब साफ हो जाएगा।
  • Related Posts

    बेतिया में PK का डबल अटैक: बोले- 2 महीने में ही बिहार में ‘गुंडाराज’ और भ्रष्टाचार की वापसी; राहुल गांधी के समर्थन में भी खुलकर आए

    Share Add as a preferred…

    Continue reading