भागलपुर में गंदगी पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: LBSNAA डायरेक्टर बोले- सफाई सिर्फ एक विभाग का काम नहीं; DM का अल्टीमेटम- गांव के तालाब-सड़कें चमकाएं, लापरवाही पर नपेंगे

भागलपुर | भागलपुर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए जिला प्रशासन ने रविवार (8 फरवरी 2026) को एक व्यापक जिला स्तरीय स्वच्छता अभियान का आगाज किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे LBSNAA (मसूरी) के निदेशक श्रीराम तारिणिकांती ने अधिकारियों को स्वच्छता का असली मतलब समझाया।

1. LBSNAA निदेशक की नसीहत: “सिर्फ फाइल नहीं, समाज को भी साफ रखें”

​निदेशक ने अपने संबोधन में एक बड़ी लकीर खींच दी।

  • मंत्र: उन्होंने कहा, “स्वच्छता किसी एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह पूरे प्रशासन और समाज का साझा दायित्व है।”
  • फोकस: उन्होंने लेगेसी वेस्ट (पुराना जमा कचरा) के निस्तारण, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और जलस्रोतों के संरक्षण को सतत विकास के लिए जरूरी बताया।

2. DM का फरमान: लापरवाही बर्दाश्त नहीं

​जिलाधिकारी (DM) ने अधिकारियों के पेंच कसते हुए स्वच्छता को ‘सर्वोच्च प्राथमिकता’ बताया।

  • टार्गेट: ग्रामीण इलाकों के तालाबों, झीलों, संपर्क पथों और सार्वजनिक स्थलों की नियमित सफाई सुनिश्चित करनी होगी।
  • चेतावनी: डीएम ने दो टूक कहा कि इस काम में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

3. DDC की अगुवाई में वर्कशॉप: BDO और सुपरवाइजर को मिले टॉस्क

​इस पूरे अभियान की कमान उप विकास आयुक्त (DDC) संभाल रहे हैं।

  • ट्रेनिंग: अभियान को जमीनी स्तर पर उतारने के लिए स्वच्छता पर्यवेक्षकों और सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों (BDO) की उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गई।
  • निर्देश: अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने ब्लॉक में हर दिन सफाई की मॉनिटरिंग करें।

आयुक्त बोले- अनुशासन जरूरी

​भागलपुर प्रमंडल के आयुक्त ने कहा कि स्वच्छता अभियान तभी सफल होगा जब अनुशासन और नियमित निगरानी होगी। स्वच्छ माहौल से ही जिले की इमेज सुधरेगी। प्रशासन अब इसे ‘जनआंदोलन’ बनाने की तैयारी में है।

  • Related Posts

    रेलवे का ‘ऑपरेशन सुरक्षा’: भागलपुर स्टेशन पर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार; तीनपहाड़ में तत्काल टिकट की कालाबाजारी करते 2 दलाल धराए

    Share Add as a preferred…

    Continue reading