आरा में खौफनाक कदम: 4 दिन में 2 बार कटा चालान तो ऑटो ड्राइवर ने खुद को लगा ली आग; बीच सड़क पर पेट्रोल छिड़का, हालत गंभीर

आरा (टाउन थाना) | शहर के टाउन थाना क्षेत्र में शनिवार की शाम (करीब 6 बजे) अफरातफरी मच गई। पुरानी पुलिस लाइन मोड़ पर गुस्से और हताशा में एक ऑटो चालक ने आत्मदाह की कोशिश की। लपटों में घिरे युवक को देख वहां मौजूद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए।

पेट्रोल डाला और लगा ली आग

​घटनास्थल पर मौजूद लोगों के मुताबिक, युवक ने आव देखा न ताव, अपने ऊपर पेट्रोल डाला और माचिस मार ली।

  • पहचान: बुरी तरह झुलसे युवक की पहचान नाला मोड़ (आरा टाउन) निवासी स्व. दीनदयाल प्रसाद के 28 वर्षीय पुत्र राजा कुमार के रूप में हुई है।
  • हालत: स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से आग बुझाई गई, लेकिन तब तक वह काफी जल चुका था। उसकी हालत चिंताजनक (Critical) बनी हुई है।

वजह: कमाई अठन्नी, खर्चा रुपैया

​राजा कुमार के इस आत्मघाती कदम के पीछे पुलिसिया कार्रवाई से उपजी नाराजगी बताई जा रही है।

  • नाराजगी: परिजनों और आसपास के लोगों का कहना है कि पुलिस ने पिछले 4 दिनों के अंदर दो बार उसका चालान काट दिया था।
  • तनाव: ऑटो चलाकर पेट पालने वाला राजा बार-बार के जुर्माने से आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव में आ गया था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया।
  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    बिहार में जमीन की दाखिल-खारिज अब होगी महंगी, विधानसभा से विधेयक पास होने के बाद 200 रुपये शुल्क का प्रावधान

    Share Add as a preferred…