पाकिस्तान की रोमांचक जीत, लेकिन बाबर आजम फिर फ्लॉप – मोहम्मद कैफ ने कमेंट्री में लिए मजे, शॉट चयन पर उठाए सवाल

पाकिस्तान ने टी20 विश्व कप 2026 के अपने पहले मुकाबले में नीदरलैंड्स को 3 विकेट से हराकर जीत दर्ज की। एक समय पाकिस्तान हार की कगार पर नजर आ रहा था, लेकिन अंतिम ओवरों में फहीम अशरफ की सूझबूझ भरी बल्लेबाजी ने मैच का रुख पलट दिया और टीम को यादगार जीत दिला दी।

बाबर आजम का निराशाजनक प्रदर्शन

इस मुकाबले में पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम एक बार फिर पूरी तरह फ्लॉप साबित हुए। उन्होंने 18 गेंदों में सिर्फ 15 रन बनाए, जिसमें महज एक चौका शामिल था। बड़े शॉट खेलने की कोशिश में बाबर कैच आउट हो गए, जिसके बाद उनकी टी20 में बल्लेबाजी शैली को लेकर फिर सवाल खड़े होने लगे हैं।

कैफ ने कमेंट्री में कसा तंज

मैच के दौरान भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने कमेंट्री में बाबर के शॉट चयन पर चुटकी ली। कैफ ने कहा,
“आपने बोला छक्का मारो, कहां मार पाए? फील्डर पीछे खड़ा है, ये उनकी ताकत ही नहीं है। उनका स्टाइल छक्के मारने का है ही नहीं। हर गेंद पर रन बनाकर मैच जीतना उनका तरीका है, लेकिन जैसे ही बड़ा शॉट खेलने गए, आउट हो गए।”

कैफ की यह टिप्पणी सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गई।

लगातार सवालों के घेरे में बाबर का स्ट्राइक रेट

बाबर आजम के टी20 खेलने के अंदाज पर लंबे समय से सवाल उठते रहे हैं। 140 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के बावजूद उनका स्ट्राइक रेट सिर्फ 128 के आसपास है, जिसे आधुनिक टी20 क्रिकेट के लिहाज से धीमा माना जाता है। हाल ही में बिग बैश लीग में भी उनका प्रदर्शन औसत रहा था, जहां 11 मैचों में उन्होंने 22.44 की औसत और 103 के स्ट्राइक रेट से केवल 202 रन बनाए।

पाकिस्तान को भले ही पहले मैच में जीत मिल गई हो, लेकिन कप्तान बाबर आजम की फॉर्म टीम के लिए चिंता का विषय बनी हुई है।


 

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न, दो टीमों ने राज्य स्तरीय मुकाबले के लिए किया क्वालीफाई

    Share Add as a preferred…

    15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, इंटरनेशनल डेब्यू में तोड़ा सचिन-शेफाली का रिकॉर्ड

    Share Add as a preferred…