बेटिकट यात्रियों की शामत: मालदा मंडल ने 10 महीने में वसूले 11.74 करोड़; 1.68 लाख लोग पकड़ाए, पिछले साल से दोगुना हुआ जुर्माना

भागलपुर/मालदा | पूर्व रेलवे के मालदा मंडल ने टिकट चेकिंग में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता और सीनियर डीसीएम कार्तिक सिंह के नेतृत्व में चले सघन अभियान ने बिना टिकट यात्रियों की जेब ढीली कर दी है। आंकड़े बताते हैं कि अप्रैल 2025 से जनवरी 2026 के बीच रेलवे ने 11.74 करोड़ रुपये का राजस्व सिर्फ जुर्माने से कमाया है।

1.68 लाख लोग धराए, खजाना भरा

​रेलवे ने पिछले 10 महीनों (अप्रैल 2025 – जनवरी 2026) में ट्रेनों और स्टेशनों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की।

  • कुल मामले: इस दौरान 1,68,389 यात्री बिना टिकट या अनियमित टिकट के साथ पकड़े गए।
  • वसूली: इनसे मौके पर ही 11.74 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया।
  • सिर्फ जनवरी का हाल: अकेले जनवरी 2026 में 16,633 लोग पकड़े गए और उनसे 1.19 करोड़ रुपये वसूले गए।

पिछले साल से 110% ज्यादा कमाई

​अगर पिछले साल (अप्रैल 2024 – जनवरी 2025) से तुलना करें, तो फर्क साफ दिखता है।

  • ​पिछले साल इसी अवधि में 1.07 लाख लोग पकड़े गए थे और 5.58 करोड़ की वसूली हुई थी।
  • ​इस बार यात्रियों की संख्या में 57% और राजस्व में 110% की भारी बढ़ोतरी हुई है।

भीड़ से बचें, ‘RailOne App’ यूज करें

​जुर्माने के साथ-साथ रेलवे जागरूकता भी फैला रहा है।

  • ​यात्रियों को बताया जा रहा है कि लाइन में लगने के बजाय ‘RailOne App’ जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म से टिकट बुक करें।
  • ​रेलवे ने अपील की है कि कानूनी कार्रवाई और बेइज्जती से बचने के लिए उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें।
  • ये भी पढ़े..

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भागलपुर वन विभाग में योग शिविर, वनकर्मियों ने अपनाया स्वस्थ जीवन का संकल्प

    Share Add as a preferred…